अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले जवाद अहमद सिद्दीकी पर शिकंजा कसा है। मामले में गिरफ्तारी के बाद, सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। ईडी के बाद अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले जवाद अहमद सिद्दीकी पर शिकंजा कसा है। दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, कथित धोखाधड़ी और गड़बड़ियों से जुड़े एक मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले में गिरफ्तारी के बाद, सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
आतंकी कनेक्शन के बाद शिकंजा
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों दिल्ली की साकेत कोर्ट में जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर सुनवाई 13 फरवरी तक के लिए टाली गई थी। मामले में 16 जनवरी को ईडी की ओर से यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ की जमीन और बिल्डिंग को अटैच किया गया था। ये यूनिवर्सिटी लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके के बाद खूब चर्चा में रही थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS बिजनेस फोरम में सदस्य देशों से पेमेंट सिस्टम लिंक करने, लोकल करेंसी में ट्रेड और डिजिटल व्यापार को सुगम बनाने की अपील की।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।