उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में तेज रफ्तार स्लीपर बस चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में बैठे बिहार के एक दारोगा व कैदी समेत छह की मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया राहत और बचाव कार्य
हादसा सुबह लगभग छह बजे हुआ, गहरी नींद में थे सभी यात्री
पुलिस ने क्रेन से यात्री बस को हटवाकर यातायात कराया बहाल
उन्नाव। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में तेज रफ्तार स्लीपर बस चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में बैठे बिहार के एक दारोगा व कैदी समेत छह की मौत हो गई। 32 लोग घायल हो गए। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। दिवंगत हुए दारोगा रामचंद्र एक कैदी छत्रपाल को बिहार के सिवान से लेकर दिल्ली गए थे। बयान कराकर वापस बिहार लौट रहे थे। हादसा सुबह लगभग छह बजे हुआ। अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बस के डिवाइडर से टकराने के बाद यात्री खिड़की से उछलकर एक्सप्रेसवे के नीचे खंती में चले गए। आठ मिनट बाद पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी और राहत बचाव कार्य शुरू किया। औरास पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को एक-एककर बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने बिहार के दरोगा एक कैदी समेत छह को मृत घोषित कर दिया अन्य का इलाज चल रहा है।
गंभीर घायल लगखनऊ रेफर
एएसपी शैलेंद्र लाल समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था कराई। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस और यूपीडा ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
यह भी पढ़िए...
यूपी: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस की भिड़ंत... लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला... 24 यात्री झुलसे
गुजरात में हादसा: आधी रात ट्रक की टक्कर के बाद बस में लगी आग...चार लोग जिंदा जले


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS बिजनेस फोरम में सदस्य देशों से पेमेंट सिस्टम लिंक करने, लोकल करेंसी में ट्रेड और डिजिटल व्यापार को सुगम बनाने की अपील की।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड आॅफ आॅनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।