मध्यप्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाने के खिलाफ सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया।

कुछ लोगों ने कार्रवाई के दौरान आकर की पत्थरबाजी
उज्जैन पुलिस ने किया बल प्रयोग, अब स्थिति सामान्य
कलेक्टर-एसपी लगातार कर रहे हैं स्थिति की निगरानी
महिलाओं को हटाने के दौरान थाना प्रभारी पुष्पा घायल

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की भव्य तैयारियों के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान ने सोमवार को उस समय उग्र रूप ले लिया, जब कंठाल चौराहे पर स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान भारी हंगामा, चक्काजाम और पथराव हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हालांकि, बाद में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद ही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सिंहस्थ महाकुंभ की प्रशासनिक तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक के 900 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस मार्ग में बाधा बन रहे लगभग 60 धार्मिक स्थलों में से अधिकांश को पहले ही सहमति से हटाया जा चुका है। शाही मस्जिद का लगभग 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा था। मस्जिद प्रबंधन का दावा है कि यह इमारत 100 साल से भी अधिक पुरानी है (कुछ सिंधिया राजघराने के 1925 के दस्तावेजों का हवाला देते हैं), जबकि विरोध करने वालों का दावा है कि इसका इतिहास 600 साल पुराना है।

समुदाय में दो फाड़: चक्काजाम और उग्र पथराव
शहर काजी खलिकुर रहमान के अनुसार, मुस्लिम समाज में इस कार्रवाई को लेकर दो विचार बन गए। एक धड़ा प्रशासन के सहयोग और शांतिपूर्ण हल के पक्ष में था, जबकि दूसरा उग्र विरोध पर उतर आया। टंकी चौक और नाका नंबर 5 पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी गई। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। अंडा गली की ओर से कुछ उपद्रवी युवकों ने बैरिकेड्स तोड़कर मस्जिद की तरफ बढ़ने की कोशिश की और पुलिस टीम पर अचानक पथराव कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ आंसू गैस के गोले छोड़े।
हाईकोर्ट में सुनवाई और प्रशासनिक सतर्क
मस्जिद के प्रभावित हिस्से को बचाने के लिए मुस्लिम समाज की ओर से हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका दायर की गई है, जिस पर सोमवार को ही महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। प्रशासनिक स्तर पर कोई चूक न हो, इसके लिए आईजी राकेश गुप्ता, कमिश्नर आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भासेन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाकर गलियों को सील कर दिया गया है।

सकारात्मक पहल: समाज ने खुद संभाला मोर्चा
पथराव और तनाव के बाद, शांतिप्रिय धड़े और समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने स्थिति की गंभीरता को समझा। किसी भी तरह के बड़े टकराव और कानूनी अड़चनों से बचने के लिए मुस्लिम समाज के लोग खुद ही मस्जिद के बाधक हिस्से को हथौड़ों और उपकरणों से हटाने में जुट गए हैं। फिलहाल कंठाल-गोपाल मंदिर मार्ग पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हाईकोर्ट के रुख और प्रशासनिक कार्रवाई पर पूरे शहर की नजरें टिकी हुई हैं।
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर्स पर FIR
उज्जैन में सोमवार सुबह हुए हंगामे के बाद पुलिस ने जिन 10 लोगों पर FIR की है, उनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। उज्जैन पुलिस ने शाही मस्जिद विवाद केस में 10 लोगों पर FIR की है। इनमें बाहर से आए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाने के खिलाफ सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर NHAI ने NH-45 स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली रोक दी है। एप्रोच रोड के निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।
भोपाल के बैरागढ़ स्थित होटल में लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए 27 वर्षीय पवन बामनिया का शव मिला। लगातार सरकारी नौकरी में असफलता मिलने के तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
इंदौर के राजबाड़ा इलाके में अनियंत्रित PM सिटी बस ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़।
धर्मनगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले भव्य महाकुंभ यानी सिंहस्थ 2028 की तैयारियां बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी हैं। इस महाआयोजन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में चौड़ीकरण और विकास का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का तीन अक्टूबर को भोपाल दौरा प्रस्तावित है। भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह