उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के अगडाल में 65 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द तीन हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अगडाल में 65 लाख रुपए की लागत से बनाए गए उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द ही 3 हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।
लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। सरकार ने 30 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की सुविधा सरकारी अस्पतालों में दी है। समय पर रोग का पता लग जाए तो आसानी से उपचार हो जाता है। गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन और जाँच सुनिश्चित करने में परिवार के लोग भी स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करें। गर्भवती महिलाओं की देखभाल स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है। आम जनता भी महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा के प्रति जागरूक रहे। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीन हजार से अधिक डॉक्टरों की भर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए की गई है। शीघ्र ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर उपलब्ध होंगे।
गर्भवती महिलाओं का समय पर कराएं टीकाकरण
समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि हर गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की चिंता सरकार कर रही है। गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन और टीकाकरण कराएं। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को संभावित प्रसव की तिथि से 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करा दें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता को महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल में पूरा सहयोग करें।
तेजी से हो रहे विकास कार्य
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा जिले ही नहीं पूरे प्रदेश और देश में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। कुछ विदेशी शक्तियाँ देश के तेज गति से विकास को सहन नहीं कर पा रही हैं। देश में भी कई लोग बार-बार झूठ और भ्रम फैलाकर निगेटिव नरेटिव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमें विकास के कार्यों के साथ-साथ आमजनता को भ्रमित करने वाली ताकतों का भी मुकाबला करना है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। जनप्रतिनिधियों से अपने गांव और शहर के विकास की मांग रखना उनका अधिकार है।
स्वास्थ्य सुविधाओं की दी जानकारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय तथा डीपीएम राघवेन्द्र मिश्रा ने उप स्वास्थ्य केन्द्र अगडाल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। समाजसेवी विनोद शुक्ला ने गांव के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगे रखीं। समारोह में सरपंच अरविंद सिंह दुबे, हेमलता सिंह, क्षेत्रीय संचालक डॉ. अर्चना पाण्डेय, प्रदीप गौतम सुमन, राजगोपाल मिश्रचारी, रामलाल गौतम, स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर मधुसूदन खरे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण संयंत्र का वर्चुअली शुभारंभ किया। जानिए इस 160 करोड़ रुपये के निवेश और रोजगार से जुड़ी खास बातें।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के अगडाल में 65 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द तीन हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।
रीवा के बीहर-बिछिया तट पर 25 करोड़ रुपये से विकसित 1.6 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम पुरस्कार मिला। परियोजना ने शहर की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी।
रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।
सिंगरौली के बरगवां में एनएच-39 ओवरब्रिज से इलेक्ट्रिक ऑटो करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ओवरलोडिंग की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
ओडिशा से मैहर लाई जा रही 871 किलो गांजे की खेप जबलपुर में पकड़ी गई। सतना और मैहर में भी कार्रवाई के बीच अंतरराज्यीय तस्करी, स्थानीय बिक्री केंद्रों और बड़े सरगनाओं तक पुलिस की पहुंच पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह