मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। जानें नाम जोड़ने, हटाने और विशेष शिविरों की तारीखें।

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, विलोपित करने और पता बदलने पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो आगामी 12 दिसंबर तक चलेगी। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत राज्य के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट फोटो मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 48 लाख 71 हजार 158 हो गई है, जो 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 5 करोड़ 42 लाख 62 हजार 169 थी। इस अवधि में मतदाताओं की संख्या में लगभग 6.09 लाख का इजाफा दर्ज किया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी इस ड्राफ्ट सूची को आधिकारिक वेबसाइट ceoelection.mp.gov.in पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। सूची के प्रकाशन के पश्चात राज्य और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। राज्य स्तरीय बैठक में आम आदमी पार्टी से राघव पटेल, बसपा से एडवोकेट सुधीर बनवार, भाजपा से एसएस उप्पल तथा कांग्रेस से जेपी धनोपिया और ललित सेन शामिल हुए। आयोग ने सभी दलों को फोटो रहित निर्वाचक नामावली की सॉफ्ट कॉपी (हार्ड डिस्क) सौंपते हुए प्रत्येक केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने और पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया।
प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इस समयावधि में नागरिक नाम जुड़वाने, कटवाने या विवरण में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। आम जनता की सुविधा के लिए 21 और 22 नवंबर तथा 5 और 6 दिसंबर को जिलों में विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। प्राप्त होने वाले सभी दावे और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
निर्वाचन आयोग ने राज्य में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दे दिया है। इस कवायद के तहत प्रदेश भर में 127 नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि 21 पुराने या अनुपयोगी मतदान केंद्रों को सूची से हटाया गया है। इस बदलाव के बाद अब मध्यप्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 72,036 हो गई है।
आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। ऐसे सभी युवा, जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए पात्र हैं। इच्छुक आवेदक अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करने के अलावा 'वोटर हेल्पलाइन ऐप' या निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in के जरिए घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में निर्वाचन हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। जानें नाम जोड़ने, हटाने और विशेष शिविरों की तारीखें।
मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने की पुष्टि।
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाली बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ को ऐसी बसें जब्त करने और परमिट रद्द करने की अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण संयंत्र का वर्चुअली शुभारंभ किया। जानिए इस 160 करोड़ रुपये के निवेश और रोजगार से जुड़ी खास बातें।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के अगडाल में 65 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द तीन हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।
रीवा के बीहर-बिछिया तट पर 25 करोड़ रुपये से विकसित 1.6 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम पुरस्कार मिला। परियोजना ने शहर की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी।
रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह