मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने की पुष्टि।

उज्जैन के भूखी माता मंदिर रोड पर आश्रम और गोशाला का निर्माण करा रहे स्वामी इंद्रदेव महाराज के खिलाफ पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें महामंडलेश्वर के पद से निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय मुंबई की एक महिला द्वारा उनके विरुद्ध यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद लिया गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपों की गंभीरता और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अखाड़े को यह कदम उठाना पड़ा। साथ ही यह भी बताया गया कि पद मिलने के बाद से स्वामी इंद्रदेव अखाड़े के किसी भी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हो रहे थे।
इस मामले में कार्रवाई की सुगबुगाहट करीब एक सप्ताह पहले ही शुरू हो गई थी, जब उज्जैन प्रवास पर आए श्रीमहंत रवींद्र पुरी को इंद्रदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली थी। उस समय उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए थे कि अखाड़े के पंचों की बैठक बुलाकर इस विषय पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। अब अखाड़े की आंतरिक बैठक और विचार-विमर्श के बाद उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि और पद से पूरी तरह बेदखल कर दिया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मुंबई निवासी पीड़ित महिला अपने पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और समस्याओं के समाधान के लिए धार्मिक प्रवचन सुना करती थी। जनवरी 2023 में उसने फेसबुक पर 'संत इंद्रदेव' नामक पेज पर सत्संग के वीडियो देखे और बाद में टीवी प्रसारण के दौरान दिखाए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद अप्रैल 2023 में मुंबई के सांताक्रुज पूर्व में आयोजित सात दिवसीय सत्संग के दौरान वह अपनी छोटी बेटी के साथ वहां पहुंची और 13 अप्रैल को इंद्रदेव से गुरु दीक्षा प्राप्त की।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 8 दिसंबर 2023 को वह एक अन्य सत्संग में शामिल हुई और वहां इंद्रदेव को अपनी निजी परेशानियों से अवगत कराया। आरोप है कि समस्या सुलझाने का आश्वासन देकर इंद्रदेव ने उसे लगातार संपर्क में रहने और सेवा करने को कहा। इसके बाद फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील बातें करने तथा आपत्तिजनक व्यवहार करने का सिलसिला शुरू हुआ। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वृंदावन स्थित आश्रम में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और घटना से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग को डिलीट करने के लिए उसे धमकाया भी गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही महिला अखाड़ा परिषद से उन्हें पद से हटाने की मांग कर रही थी।
मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने की पुष्टि।
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाली बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ को ऐसी बसें जब्त करने और परमिट रद्द करने की अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण संयंत्र का वर्चुअली शुभारंभ किया। जानिए इस 160 करोड़ रुपये के निवेश और रोजगार से जुड़ी खास बातें।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के अगडाल में 65 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द तीन हजार डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे।
रीवा के बीहर-बिछिया तट पर 25 करोड़ रुपये से विकसित 1.6 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम पुरस्कार मिला। परियोजना ने शहर की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी।
रीवा के सिरमौर स्थित शशिकला पेट्रोल पंप पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 48 हजार 500 रुपये लूट लिए। मैनेजर ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह का उल्लेख सामने आया है। इसके बाद सीधी सहित मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक विरासत फिर चर्चा में है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह