भोपाल में UCC के खिलाफ AIMPLB की बैठक आयोजित। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी और आरिफ मसूद ने यूसीसी को नकारा, 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन की अपील की।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सदस्यों ने सोमवार को भोपाल के खानूगांव कैंपस में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर एक अहम बैठक की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर काजी मुश्ताक अली नदवी और AIMPLB के रुक्न-ए-आमला व कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने यूसीसी को सिरे से खारिज करते हुए इसका कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मुस्लिम समुदाय इस कानून को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगा और इसके खिलाफ संवैधानिक व कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने कहा कि देश का संविधान देश के सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की पूरी गारंटी देता है। ऐसे में यूसीसी की वास्तविक जरूरत और समाज पर इसके दूरगामी प्रभावों पर बेहद गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक एमएस गोलवलकर के 1972 के एक भाषण का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि राष्ट्रीय एकता (कौमी इत्तेहाद) के लिए सिविल कोड कोई अनिवार्य शर्त नहीं है। शहर काजी ने जोर देकर कहा कि पर्सनल लॉ के मामलों में केवल मुस्लिम समाज और उसके जानकार ही अपनी बात रखने का अधिकार रखते हैं।
सरकार को चेतावनी भरे लहजे में शहर काजी ने कहा कि जो सरकारें या हुकूमतें अल्पसंख्यकों पर जुल्म और ज्यादती करती हैं, उनका सूरज आखिरकार गुरूब (अस्त) हो जाता है, उनका जहाज डूब जाता है और वे इतिहास में पनप नहीं पातीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह बयान किसी के प्रति दुश्मनी या द्वेष की भावना से नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि देश में अमन, शांति और भाईचारा कायम रहे। महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस्लाम ने सदियों पहले महिलाओं को मां, बेटी, पत्नी और संपत्ति में हिस्सेदारी के रूप में पूर्ण अधिकार और सम्मान दिया है।
कांग्रेस विधायक और बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद ने जानकारी दी कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कभी भी किसी संवेदनशील मुद्दे पर जल्दबाजी में फैसले नहीं लेता। देश भर के विभिन्न संगठनों और वर्गों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही दिशा-निर्देश तय किए जाते हैं। उन्होंने घोषणा की कि मध्य प्रदेश के बोर्ड से जुड़े पांच प्रमुख सदस्यों की बैठक के बाद, अब 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन में मध्य प्रदेश के लोगों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।
यूसीसी के खिलाफ कानूनी रणनीति पर बात करते हुए आरिफ मसूद ने बताया कि बोर्ड की लीगल टीम पूरी तरह तैयार है और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी वकील अपने स्तर पर होमवर्क कर रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे जल्दबाजी में व्यक्तिगत स्तर पर अलग से याचिकाएं दाखिल न करें, बल्कि बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मसौदे और विशेषज्ञ वकीलों के मार्गदर्शन में ही एकजुट होकर कानूनी कदम उठाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्तर पर संविधान प्रदत्त अधिकारों के दायरे में रहकर पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।
जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल और पूर्व सागर कलेक्टर संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में 17 से 19 सितंबर के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरों से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख से अधिक हितग्राहियों को 17 सितंबर से जमीन और मकान का मिलेगा मालिकाना हक। सरकार ने अधिकारियों को दिए सब रजिस्ट्रार के अधिकार।
भोपाल में UCC के खिलाफ AIMPLB की बैठक आयोजित। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी और आरिफ मसूद ने यूसीसी को नकारा, 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन की अपील की।
आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह