पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद शिलान्यास विवाद पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने दखल देने से मना किया। TMC से निलंबित हुमायूं कबीर 6 दिसंबर को नींव रखने पर अड़े। सुरक्षा के लिए 19 कंपनियां तैनात।

कलकत्ता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर एक बार फिर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए स्पष्ट कहा कि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पूरी तरह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर 2025 को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा कर दी।
गौरतलब है कि 6 दिसंबर का दिन अयोध्या में ढांचा गिराए जाने की तारीख से जुड़ा है। इसी वजह से हुमायूं कबीर का यह ऐलान तेजी से विवाद में बदल गया, जिसके बाद TMC ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी से निकाले जाने के बाद हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
हाइलाइट्स
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बाबरी मस्जिद शिलान्यास विवाद में दखल देने से इंकार किया
TMC के निलंबित नेता हुमायूं कबीर 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में नींव रखने पर अड़े
ममता बनर्जी के खिलाफ कबीर ने खोला मोर्चा
मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की 19 कंपनियां तैनात, क्षेत्र में हाई अलर्ट
हुमायूं कबीर की घोषणा के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह विषय प्रशासनिक है और राज्य सरकार को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। अदालत ने साफ कहा कि वह इस मामले में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेगी।
अदालत के रुख के बाद हुमायूं कबीर ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने दोहराया कि वे 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के कई नेता शामिल होंगे।
बढ़ते तनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। केंद्रीय सरकार ने भी सुरक्षा बढ़ाते हुए केंद्रीय बलों की 19 कंपनियों को तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का 'भरोसा पत्र' आउट। जानें महिलाओं को 3000 रुपये, 7वें वेतन आयोग और UCC जैसे बड़े वादों के बारे में पूरी जानकारी।
लखनऊ ATS ने चारबाग स्टेशन से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी आतंकी साजिश को विफल किया है। ISI-ISIS लिंक और खिलौना कार बम के जरिए धमाके की योजना का खुलासा हुआ है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच ने सबरीमाला केस में धार्मिक भेदभाव पर सुनवाई की। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि मंदिरों में सभी का प्रवेश धर्म को मजबूत करता है। जानें सुनवाई के प्रमुख बिंदु।
असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग संपन्न हुई। असम में 84% से अधिक वोटिंग, केरलम में हैट्रिक की जंग और पुडुचेरी में सीएम की बाइक सवारी चर्चा में रही
दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक होगी। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे महिला आरक्षण बिल में संशोधन और 816 लोकसभा सीटों के परिसीमन प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम और आसनसोल में रैलियों को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं असम में वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटें मौजूदा 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी, जिनमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज का मतदान शुरू हो गया है। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं।
इसरो चेयरमैन वी नारायणन ने कहा कि गगनयान मिशन के तहत इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से पहले 3 अनक्रूड मिशन लॉन्च किए जाएंगे। जानें मिशन की सुरक्षा और नई तकनीकों के बारे में।
असम के सीएम हिमंत सरमा की पत्नी पर आरोप लगाने के बाद पवन खेड़ा की तलाश में असम पुलिस ने हैदराबाद में उनके घर की घेराबंदी की है। जानें क्या है पूरा मामला।