बड़वई स्थित कबाड़ गोदाम में रविवार सुबह प्लास्टिक और पुट्ठे में लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों ने 6 घंटे बाद काबू पाया। 5 किलोमीटर दूर से धुआं दिखा, जनहानि नहीं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
रविवार सुबह करीब 9 बजे बड़वई क्षेत्र स्थित कबाड़ के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और पुट्ठा रखा होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग इतनी भयानक थी कि उससे उठता काले धुएं का घना गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर और कबाड़खाना समेत आसपास के अलग-अलग स्थानों से दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। धुएं के कारण आसपास के इलाकों और राहगीरों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और करीब 3 दमकलों की सहायता से लगातार पानी और फोम डालकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान फायर फाइटर पंकज यादव समेत अन्य दमकलकर्मी करीब 6 घंटे तक लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। गोदाम के भीतर प्लास्टिक और पुट्ठे का भारी स्टॉक मौजूद होने से आग बुझाने में टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
राहत की बात यह रही कि यह कबाड़ गोदाम गांव की मुख्य आबादी से दूर स्थित था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, पुट्ठा और अन्य कबाड़ सामग्री जलकर खाक होने से आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है।
आग लगने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों के राहत और बचाव कार्य में मदद की। दमकलकर्मियों के अनुसार, प्लास्टिक और पुट्ठे की अधिकता के कारण आग भीतर ही भीतर सुलगती रही, जिस पर केवल पानी डालने से पूरी तरह नियंत्रण नहीं मिल पा रहा था, इसलिए फोम का उपयोग किया गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
वन इन्दौर रन इन्दौर 2.0 मैराथन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिटनेस, नशा मुक्ति और जल संरक्षण की पहल को सराहा, दिलाई जल संरक्षण की शपथ और नर्मदा जल उपलब्धता का दिया आश्वासन।
महाराष्ट्र में DRI की कार्रवाई में बाघ, तेंदुआ और संदिग्ध चीते की खाल मिलने के बाद मध्य प्रदेश के कूनो और गांधी सागर के चीतों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने पीएमओ से CBI जांच और DNA रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
बड़वई स्थित कबाड़ गोदाम में रविवार सुबह प्लास्टिक और पुट्ठे में लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों ने 6 घंटे बाद काबू पाया। 5 किलोमीटर दूर से धुआं दिखा, जनहानि नहीं।
प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने के लिए 2 दिसंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में नीति चिंतन शिविर-2026 आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाली इस कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त भी शामिल होंगे। करीब
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी और स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी की गई है।
जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नामदेव परिवार के दो पक्षों में शनिवार सुबह जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों से छेड़छाड़, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना में देरी, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मंशा पर अपनी बात रखी।
भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया। चालक और परिचालक फरार हैं, पुलिस जांच जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह