प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने के लिए 2 दिसंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में नीति चिंतन शिविर-2026 आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाली इस कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त भी शामिल होंगे। करीब

तीन साल की समीक्षा और 2047 का रोडमैप
निवेश, रोजगार और बुनियादी क्षेत्रों पर फोकस
कुपोषण, गरीबी, कर्ज, निर्यात पर विशेष मंथन
भोपाल। स्टार समाचार वेब
प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने के लिए 2 दिसंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में नीति चिंतन शिविर-2026 आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाली इस कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त भी शामिल होंगे। करीब सवा साल बाद हो रही इस बैठक में विजन 2047 और आगामी दो वर्षों की कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. विक्रांत सिंह तोमर मॉडरेटर की भूमिका निभाएंगे।
बेस्ट प्रैक्टिस का साझा मंच
शिविर के लिए सरकार ने आठ अंतर-विभागीय समूह गठित किए हैं, जिनकी कमान एसीएस और पीएस स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। इन समूहों में उद्योग, कृषि, सेवाएं, अवसंरचना, नगरीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन, लोक सुरक्षा, लोक सेवा प्रदाय तथा वित्तीय नियोजन शामिल हैं। अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिपोर्ट तैयार कर शिविर में 10-10 मिनट का प्रेजेंटेशन देंगे, जिसमें जिलों की बेस्ट प्रैक्टिस को भी प्रमुखता से रखा जाएगा।
समन्वय, रोडमैप और प्रमुख एजेंडा
22 और 23 दिसंबर को चित्रकूट में प्रस्तावित मंत्रियों के चिंतन शिविर से पहले यह बैठक सरकार के तीन वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा और समृद्ध मध्यप्रदेश-2047 का रोडमैप बनाने के लिए अहम मानी जा रही है। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में औद्योगिक नीति, निवेश, खनिज, एमएसएमई, कृषि, पशुपालन, ऊर्जा, कौशल विकास और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा होगी।
इन अहम बिंदुओं पर होगा विशेष मंथन
बैठक के दौरान आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत कम वजन वाले बच्चों के उपचार और कुपोषण रोकथाम, जबकि आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में एनीमिया जांच व कक्षा 8-9 में निर्बाध प्रवेश और उपस्थिति पर जोर रहेगा। इसके अलावा लापता बच्चों की त्वरित खोज व पुनर्वास, बहुआयामी गरीबी उन्मूलन, कर्ज व राजकोषीय स्वास्थ्य, नवाचार आधारित निवेश, निर्यात लॉजिस्टिक्स लागत घटाने और विस्तार के तहत डेटा फ्रेमवर्क जैसे विषयों पर विस्तृत रिपोर्ट और सुझावों के साथ प्रेजेंटेशन दिए जाएंगे।

वन इन्दौर रन इन्दौर 2.0 मैराथन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिटनेस, नशा मुक्ति और जल संरक्षण की पहल को सराहा, दिलाई जल संरक्षण की शपथ और नर्मदा जल उपलब्धता का दिया आश्वासन।
महाराष्ट्र में DRI की कार्रवाई में बाघ, तेंदुआ और संदिग्ध चीते की खाल मिलने के बाद मध्य प्रदेश के कूनो और गांधी सागर के चीतों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने पीएमओ से CBI जांच और DNA रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
बड़वई स्थित कबाड़ गोदाम में रविवार सुबह प्लास्टिक और पुट्ठे में लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों ने 6 घंटे बाद काबू पाया। 5 किलोमीटर दूर से धुआं दिखा, जनहानि नहीं।
प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने के लिए 2 दिसंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में नीति चिंतन शिविर-2026 आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाली इस कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त भी शामिल होंगे। करीब
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी और स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी की गई है।
जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नामदेव परिवार के दो पक्षों में शनिवार सुबह जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों से छेड़छाड़, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना में देरी, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मंशा पर अपनी बात रखी।
भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया। चालक और परिचालक फरार हैं, पुलिस जांच जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह