महाराष्ट्र में DRI की कार्रवाई में बाघ, तेंदुआ और संदिग्ध चीते की खाल मिलने के बाद मध्य प्रदेश के कूनो और गांधी सागर के चीतों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने पीएमओ से CBI जांच और DNA रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई में बाघ, तेंदुए और एक संदिग्ध चीते की खाल बरामद होने के बाद वन्यजीव संरक्षण से जुड़े महकमों में हड़कंप मच गया है। इस मामले के तार अब मध्य प्रदेश से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेष रूप से, बरामद खालों में संदिग्ध रूप से चीते की खाल शामिल होने के खुलासे ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभयारण्य में बसाए गए चीतों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
माधव नेशनल पार्क के लापता बाघ के शिकार की भी आशंका
इस तस्करी कांड के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के अन्य संरक्षित वन क्षेत्रों की निगरानी प्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है। वन्यजीव विशेषज्ञों और कार्यकर्ताओं के बीच इस बात की प्रबल आशंका जताई जा रही है कि कहीं बरामद की गई बाघ की खाल शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क से लापता हुए बाघ की तो नहीं है। लंबे समय से बाघ के लापता होने और अब पड़ोसी राज्य में वन्यजीवों के अंगों की बरामदगी ने अंतरराज्यीय शिकारियों के सक्रिय होने के संकेत दिए हैं।
वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने की CBI जांच की मांग
प्रकरण की गंभीरता और राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस मामले में उच्चस्तरीय हस्तक्षेप की मांग उठाई है। दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को टैग करते हुए पूरे तस्करी नेटवर्क की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना 'चीता प्रोजेक्ट' की सुरक्षा को लेकर उनके द्वारा पूर्व में जताई गई आशंकाएं अब सच साबित होती दिख रही हैं। दुबे ने सीधा आरोप लगाया कि वन विभाग के कुछ लापरवाह अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण वन्यजीव शिकारी पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं।
फॉरेंसिक और DNA रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक करने की अपील
संदिग्ध खालों की वास्तविक पहचान और उनके स्रोत का पता लगाने के लिए अजय दुबे ने DRI और महाराष्ट्र वन विभाग से पारदर्शिता बरतने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि जब्त की गई तीनों खालों की फॉरेंसिक और DNA जांच रिपोर्ट को बिना किसी देरी के सार्वजनिक किया जाए। इस वैज्ञानिक जांच से ही यह तस्वीर साफ हो पाएगी कि इन वन्यजीवों का शिकार मध्य प्रदेश या भारत के किसी जंगल में हुआ है, अथवा इन खालों को अंतरराष्ट्रीय तस्करी के जरिए विदेश से भारत लाया गया है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और NTCA से आधिकारिक स्पष्टीकरण की मांग
इसके अतिरिक्त, दुबे ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) से इस अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह की जड़ तक जाने के लिए विशेष जांच दल गठित करने को कहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता और वन्यजीव प्रेमियों के बीच व्याप्त भ्रम व चिंता को दूर करने के लिए सरकार को कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभयारण्य में मौजूद प्रत्येक चीते की वर्तमान स्थिति और उनकी सुरक्षा को लेकर तत्काल एक आधिकारिक बयान जारी करना चाहिए।
वन इन्दौर रन इन्दौर 2.0 मैराथन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिटनेस, नशा मुक्ति और जल संरक्षण की पहल को सराहा, दिलाई जल संरक्षण की शपथ और नर्मदा जल उपलब्धता का दिया आश्वासन।
महाराष्ट्र में DRI की कार्रवाई में बाघ, तेंदुआ और संदिग्ध चीते की खाल मिलने के बाद मध्य प्रदेश के कूनो और गांधी सागर के चीतों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने पीएमओ से CBI जांच और DNA रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
बड़वई स्थित कबाड़ गोदाम में रविवार सुबह प्लास्टिक और पुट्ठे में लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों ने 6 घंटे बाद काबू पाया। 5 किलोमीटर दूर से धुआं दिखा, जनहानि नहीं।
प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने के लिए 2 दिसंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में नीति चिंतन शिविर-2026 आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाली इस कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त भी शामिल होंगे। करीब
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी और स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी की गई है।
जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नामदेव परिवार के दो पक्षों में शनिवार सुबह जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों से छेड़छाड़, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना में देरी, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मंशा पर अपनी बात रखी।
भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया। चालक और परिचालक फरार हैं, पुलिस जांच जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह