वन इन्दौर रन इन्दौर 2.0 मैराथन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिटनेस, नशा मुक्ति और जल संरक्षण की पहल को सराहा, दिलाई जल संरक्षण की शपथ और नर्मदा जल उपलब्धता का दिया आश्वासन।

भोपाल / इन्दौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फिटनेस, नशा मुक्ति और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जन आंदोलन का रूप देने की इन्दौरवासियों की पहल बेहद सराहनीय और अनूठी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस प्रकार इन्दौर ने स्वच्छता को अपनी जीवनशैली और संस्कृति बनाकर पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी तरह स्वस्थ जीवनशैली, नशा मुक्ति और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी यह शहर देश के समक्ष एक नई मिसाल पेश करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार सुबह भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली माध्यम से 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत इन्दौर में आयोजित 'वन इन्दौर रन इन्दौर 2.0' मैराथन के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सदैव एक स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'खेलो इंडिया' जैसे राष्ट्रीय अभियानों के माध्यम से देश के युवाओं के बीच स्वास्थ्य, खेलकूद और फिटनेस को लेकर जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डॉ. यादव ने कहा कि इन्दौर ने हमेशा यह सिद्ध किया है कि वह जब भी कोई संकल्प लेता है, तो उसे नए और नवाचारी ढंग से पूरा करता है।
मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों का एक साथ जुटना शहर को और बेहतर बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आनंद और उत्साह का संचार होता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शनिवार, 28 नवंबर को भोपाल में आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला टीम की शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर नए कीर्तिमान रच रही हैं, जो पूरे देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।
बदलती जीवनशैली और उसके प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नशा मुक्ति के खिलाफ पूरे देश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिस तरह भारत ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए विजय प्राप्त की है, उसी तरह जन सामान्य के सहयोग से हम नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को भी अवश्य हासिल करेंगे।
इन्दौर में संभावित जल संकट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर स्तर और हर कदम पर इन्दौर के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहर में नर्मदा जल की अधिक से अधिक उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संकट के स्थायी निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'वन इन्दौर - रन इन्दौर' मैराथन के प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस शपथ के माध्यम से सभी को पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग करने, जल की बर्बादी रोकने, समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा प्राचीन जल स्रोतों को स्वच्छ व संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। इन्दौर में आयोजित इस मैराथन कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इन्दौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण श्री हार्डिया एवं श्री रमेश मेंदोला, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वन इन्दौर रन इन्दौर 2.0 मैराथन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिटनेस, नशा मुक्ति और जल संरक्षण की पहल को सराहा, दिलाई जल संरक्षण की शपथ और नर्मदा जल उपलब्धता का दिया आश्वासन।
महाराष्ट्र में DRI की कार्रवाई में बाघ, तेंदुआ और संदिग्ध चीते की खाल मिलने के बाद मध्य प्रदेश के कूनो और गांधी सागर के चीतों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने पीएमओ से CBI जांच और DNA रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
बड़वई स्थित कबाड़ गोदाम में रविवार सुबह प्लास्टिक और पुट्ठे में लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों ने 6 घंटे बाद काबू पाया। 5 किलोमीटर दूर से धुआं दिखा, जनहानि नहीं।
प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने के लिए 2 दिसंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में नीति चिंतन शिविर-2026 आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाली इस कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त भी शामिल होंगे। करीब
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी और स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी की गई है।
जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नामदेव परिवार के दो पक्षों में शनिवार सुबह जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों से छेड़छाड़, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना में देरी, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मंशा पर अपनी बात रखी।
भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया। चालक और परिचालक फरार हैं, पुलिस जांच जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह