राजधानी भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज सहित 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ। ओलंपियन विवेक सागर ने जर्सी पर 'भारत' लिखवाने का संकल्प लिया।

राजधानी भोपाल में रविवार को दिगंबर जैन समाज का क ‘पिच्छिका परिवर्तन समारोह’ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति के साथ संपन्न हुआ। आचार्य समय सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में 21 जैन संतों की पिच्छिका का परिवर्तन किया गया। इस क्षण का साक्षी बनने के लिए भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं और गणमान्य नागरिक उमड़े।
आचार्य विद्यासागर महाराज को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संतों के कठोर तप, त्याग और संयमित जीवन से प्रेरित होकर समारोह में मौजूद अनेक युवाओं और समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भी अपने जीवन में संयमित और सात्विक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भोपाल की विभिन्न मंदिर समितियों और पाठशाला परिवार के बच्चों द्वारा जैन दर्शन, जैन सिद्धांतों और आचार्य श्री के जीवन संदेशों पर आधारित मनमोहक नृत्य-नाटिका और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सौभाग्यशाली परिवारों को मिला नवीन पिच्छिका भेंट करने का अवसर
समारोह के मुख्य चरण में आचार्य समय सागर महाराज को नवीन पिच्छिका भेंट करने का परम सौभाग्य ऋषभ, मनीष, निमिषा और प्रगति परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं, आचार्य श्री द्वारा वर्ष भर उपयोग की गई पुरानी (प्रसादी) पिच्छिका आरके अभिराज और अपर्णा एडवोकेट परिवार को प्राप्त हुई, जिसे पाकर परिवार भाव-विभोर हो उठा। इसी क्रम में संघ के अन्य 20 संतों को भी नवीन पिच्छिकाएं भेंट की गईं। संतों को पिच्छिका भेंट करने वालों में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर, एम्स (AIIMS) के निदेशक, डायरेक्टर संदेश आभा जैन, आईएएस शोभित-मोना जैन, सुधीर-रश्मि जैनाविन, राकेश-रॉबिन और ओएसडी सहित समाज के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे।
टी-शर्ट पर 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखवाने का करेंगे प्रयास
समारोह में टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक सागर विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने आचार्य समय सागर महाराज के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विवेक सागर ने भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे और उनकी टीम पूरा प्रयास करेंगे कि भविष्य में भारतीय हॉकी टीम की जर्सी (टी-शर्ट) पर 'इंडिया' के स्थान पर 'भारत' लिखा जाए। उनकी इस घोषणा का श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
मोक्ष का मार्ग सामूहिक नहीं, बल्कि एकाकी है
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य समय सागर महाराज ने जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिंसा के सिद्धांतों की रक्षा के लिए व्यक्ति को अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। आचार्य श्री ने आगे कहा कि देव, शास्त्र और गुरु के प्रति सच्चे समर्पण से ही आत्मा के कर्मों की निर्जरा होती है। उन्होंने आध्यात्मिक साधना के महत्व को समझाते हुए स्पष्ट किया कि मोक्ष का मार्ग कोई सामूहिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से एकाकी मार्ग है, जिस पर प्रत्येक आत्मा को स्वयं चलकर अपना कल्याण करना होता है।
पलासी मंदिर में 25 नवंबर से पंचकल्याणक महोत्सव
समारोह के मंच से आगामी धार्मिक आयोजनों की घोषणा भी की गई। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 25 से 30 नवंबर तक पलासी स्थित जैन मंदिर में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के सबसे प्रमुख पात्र 'सौधर्म इंद्र' बनने का सौभाग्य डॉ. देवांश जैन, डॉ. हर्षिता और कु. निध्यती जैन परिवार को प्राप्त हुआ है। समाज के लोगों से इस आगामी महोत्सव में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।
राजधानी भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज सहित 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ। ओलंपियन विवेक सागर ने जर्सी पर 'भारत' लिखवाने का संकल्प लिया।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में GDG क्लाउड की ओर से DevFest-2026 आयोजित हुआ। 500 से अधिक डेवलपर्स व विद्यार्थियों ने भाग लिया और AI, जेमिनी, क्लाउड व वर्कशॉप्स से जुड़े सत्रों का लाभ उठाया।
सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।
आईटीआई सतना को पीएम-सेतु योजना के तहत 260 करोड़ रुपये का सहयोग मिलने की तैयारी है। 6.78 करोड़ की लागत से बालक-बालिका छात्रावास बनेंगे, जिनमें 90 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।
विपक्षी नेताओं और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन कर 7 दिन में अकाउंट बहाल करने की मांग की गई।
जिला अस्पताल सतना में मरीजों के साथ परिजनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम फिर लागू करने की तैयारी है। दो अटेंडर को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, अतिरिक्त पास शुल्क लेकर निजी एजेंसी जारी करेगी।
कोविड महामारी के दौरान अस्थायी नियुक्ति के बाद हटाए गए प्रदेश के 4600 स्वास्थ्यकर्मियों का एनएचएम रिकॉर्ड जुटा रहा है। सतना-मैहर के 250 कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई, फिर से रोजगार की उम्मीद जगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह