विपक्षी नेताओं और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन कर 7 दिन में अकाउंट बहाल करने की मांग की गई।

भोपाल। स्टार समाचारवेब
फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा (Meta) द्वारा विपक्षी नेताओं व संगठनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कथित प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। इस मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर कंपनी की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया।
शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर मेटा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कंपनी के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का पुतला बनाकर उसका दहन किया। पुतला फूंके जाने के दौरान चौराहे पर कुछ समय के लिए गहमागहमी और तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए 'बीजेपी का बेटा - मेटा है' जैसे नारे लगाए। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एकतरफा कार्रवाई कर विपक्षी स्वरों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
इस विरोध प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अभय रामभक्त ने मेटा की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मेटा एक व्यावसायिक और कॉर्पोरेट संस्था है, जो भारत में कारोबार कर मुनाफा कमाने आई है, ऐसे में उसका पूरी तरह निष्पक्ष और तटस्थ रहना आवश्यक है।
अभय रामभक्त ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से मेटा लगातार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रहा है और मौजूदा समय में 'बीजेपी की पीआर टीम' की तरह व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और आवाज उठाने का अधिकार दिया है, लेकिन सत्ता के कथित दबाव में मेटा लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति को बाधित करने की कोशिश कर रहा है।
युवा कांग्रेस नेताओं के अनुसार, मेटा की नीतियों को लेकर यह नाराजगी केवल भोपाल तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में हुई कार्रवाइयों के बाद व्यापक रूप ले चुकी है। नेताओं ने बताया कि हाल ही में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारत में प्रतिबंधित (Withheld) कर दिया गया था।
इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस का आधिकारिक सोशल मीडिया पेज भी बंद किए जाने का मामला सामने आया है। जिला महासचिव अभय रामभक्त ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बिना किसी स्पष्ट व ठोस आधार के उनकी स्वयं की आधिकारिक आईडी भी सस्पेंड कर दी गई थी। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के अकाउंट्स व पोस्ट्स पर भी पाबंदी लगाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने बताया कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के अकाउंट्स निलंबित किए गए थे, तब दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई समेत कई शहरों में मेटा के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके बाद शीर्ष नेताओं के अकाउंट्स बहाल किए गए।
अभय रामभक्त ने चेतावनी दी कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने मेटा प्रबंधन को सभी प्रतिबंधित अकाउंट्स और पेजों को बहाल करने के लिए 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मेटा ने अपनी नीतियों में सुधार कर स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया, तो 7 दिन बाद पूरे देश में एक साथ मेटा के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं कंपनी की होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।
आईटीआई सतना को पीएम-सेतु योजना के तहत 260 करोड़ रुपये का सहयोग मिलने की तैयारी है। 6.78 करोड़ की लागत से बालक-बालिका छात्रावास बनेंगे, जिनमें 90 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।
विपक्षी नेताओं और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन कर 7 दिन में अकाउंट बहाल करने की मांग की गई।
जिला अस्पताल सतना में मरीजों के साथ परिजनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम फिर लागू करने की तैयारी है। दो अटेंडर को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, अतिरिक्त पास शुल्क लेकर निजी एजेंसी जारी करेगी।
कोविड महामारी के दौरान अस्थायी नियुक्ति के बाद हटाए गए प्रदेश के 4600 स्वास्थ्यकर्मियों का एनएचएम रिकॉर्ड जुटा रहा है। सतना-मैहर के 250 कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई, फिर से रोजगार की उम्मीद जगी।
भोपाल के ऐशबाग स्थित 599 जनता क्वार्टर के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सोमवार 23 नवंबर से कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि एक आवंटी को बुधवार तक की राहत मिली है।
सतना जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने महिला की बांह से नेक्सप्लानन गर्भनिरोधक इंप्लांट सफलतापूर्वक निकाला। आधुनिक महिला स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।