कोविड महामारी के दौरान अस्थायी नियुक्ति के बाद हटाए गए प्रदेश के 4600 स्वास्थ्यकर्मियों का एनएचएम रिकॉर्ड जुटा रहा है। सतना-मैहर के 250 कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई, फिर से रोजगार की उम्मीद जगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कोरोना महामारी के भयावह दौर में जब अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की भीड़ थी और संक्रमण का खतरा हर तरफ मंडरा रहा था, तब अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा करने वाले अस्थायी स्वास्थ्यकर्मियों को महामारी का असर कम होते ही सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। करीब पांच साल तक रोजगार की उम्मीद में भटकने के बाद अब इन कर्मचारियों की सुध सरकार ने ली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने प्रदेशभर में कोविड नियंत्रण के लिए अस्थायी तौर पर नियुक्त किए गए 4600 नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मचारियों का रिकॉर्ड जुटाना शुरू किया है।
सतना-मैहर जिले के 250 कोविड योद्धाओं के रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। सभी जिलों के सीएमएचओ और मेडिकल कॉलेजों के डीन से तीन दिन के भीतर निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। सरकार की इस पहल से लंबे समय से दोबारा नौकरी और सेवा में समायोजन की मांग कर रहे कर्मचारियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है।
स्टार समाचार के पास 53 कर्मियों की सूची
स्टार समाचार के पास 2021-22 में कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले 53 अस्थाई कर्मियों की सूची है। जिसमें 13 चिकित्सक एवं 40 स्टाफ नर्स के नाम शामिल हैं जिन्हें उस दौर में अस्थाई रूप से नियुक्त किया गया था। डा. तृप्ति निगम, डॉ. स्मिता सिंह, डा. श्रद्धांजलि यादव, डॉ. शिव शंकर पटेल, डॉ. संतोष कुमार शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. राजाबाबू पटेल, डॉ. सीमेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. सत्य नारायण सिंह पाल, डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. योगेश गुप्ता एवं डॉ. चंचल मिश्रा द्वारा कोविड काल में अहम भूमिका निभाई थी।
तीन फेज में लिया काम, फिर दिखाया बाहर का रास्ता
कोरोना संक्रमण के दौरान सतना जिले में भी जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में 250 से अधिक नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मचारियों की अस्थायी नियुक्ति की गई थी। इन कर्मचारियों ने तीनों फे ज में (कोविड काल के दौरान) संक्रमित मरीजों की देखभाल और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन कोविड का प्रभाव कम होते ही 2022 में इन्हें नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद से ही प्रभावित कर्मचारी दोबारा नियुक्ति और सेवा में समायोजन की मांग कर रहे हैं। कई बार ज्ञापन सौंपे गए, धरना-प्रदर्शन हुए, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।
11 बिंदुओं में जुटाया जा रहा पूरा रिकॉर्ड
एनएचएम भोपाल के उप संचालक (मानव संसाधन) डॉ. प्रखर सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के सभी सीएमएचओ और मेडिकल कॉलेजों के डीन से कोविड-19 महामारी नियंत्रण के लिए नियुक्त अस्थायी मानव संसाधन का ब्योरा मांगा गया है। इसमें कर्मचारियों का नाम, पद, संस्था, जिला, ब्लॉक, नियुक्ति आदेश, कार्य अवधि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और वेंडर कोड सहित कुल 11 बिंदुओं पर जानकारी संकलित की जा रही है। अधिकारियों को हस्ताक्षरित प्रपत्र के साथ ई-मेल और निर्धारित गूगल शीट पर तीन दिन के भीतर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यालय भेजी जाएगी जानकारी
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि कोरोना काल में अस्थायी रूप से नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों का रिकॉर्ड तैयार कराया जा रहा है। नियुक्ति, पदस्थापना और कार्य अवधि सहित निर्धारित 11 बिंदुओं पर जानकारी संकलित कर एनएचएम मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई शासन स्तर से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार होगी।
एनएचएम में हुई थी अस्थाई भर्ती अब पेमेंट रिकार्ड से होगी पुष्टि
सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ प्रशासकीय अधिकारी शावेन्द्र सिंह ने बताया कि एनएचएम ने कोविडकालीन कर्मियों की जानकारी मांगी है। हालांकि जिन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है वह सीमित समय पर जुटा पाना चुनौतीपूर्ण है। कोरोनाकाल के तीन दौर में 250 कर्मियों को अस्थाई रूप से रखा गया था। दौर जैसे खत्म होते थे उन्हें बाहर कर दिया जाता था। सबसे अधिक कर्मी दूसरे दौर में रखे गए थे। तीसरे दौर में नाममात्र के कर्मी थे। अधिकांश अस्थाई कर्मियों को ही दोबारा मौका दिया गया था। कर्मियों का डाटा निकाल पाना कठिन है हालांकि एनएचएम में भर्ती कर्मियों को पेमेंट भी एनएचएम द्वारा ही की जाती है। उसी रिकार्ड से 2021-22 के कर्मियों के रिकार्ड खंगाले जाएंगे। उसके बाद सत्यापित कर सूची बनाकर मिशन उप संचालक को भेजी जाएगी।
रिपोर्ट: बृजेश पाण्डेय

सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।
आईटीआई सतना को पीएम-सेतु योजना के तहत 260 करोड़ रुपये का सहयोग मिलने की तैयारी है। 6.78 करोड़ की लागत से बालक-बालिका छात्रावास बनेंगे, जिनमें 90 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।
विपक्षी नेताओं और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन कर 7 दिन में अकाउंट बहाल करने की मांग की गई।
जिला अस्पताल सतना में मरीजों के साथ परिजनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम फिर लागू करने की तैयारी है। दो अटेंडर को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, अतिरिक्त पास शुल्क लेकर निजी एजेंसी जारी करेगी।
कोविड महामारी के दौरान अस्थायी नियुक्ति के बाद हटाए गए प्रदेश के 4600 स्वास्थ्यकर्मियों का एनएचएम रिकॉर्ड जुटा रहा है। सतना-मैहर के 250 कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई, फिर से रोजगार की उम्मीद जगी।
भोपाल के ऐशबाग स्थित 599 जनता क्वार्टर के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सोमवार 23 नवंबर से कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि एक आवंटी को बुधवार तक की राहत मिली है।
सतना जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने महिला की बांह से नेक्सप्लानन गर्भनिरोधक इंप्लांट सफलतापूर्वक निकाला। आधुनिक महिला स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह