भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास टेराफॉर्म संस्था के प्लास्टिक प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस साल आगजनी की यह चौथी घटना है। मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

भोपाल । स्टार समाचार वेब
भोपाल के आदमपुर छावनी स्थित कचरा खंती के पास बने प्लास्टिक प्रोसेसिंग प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें करीब 20 फीट ऊंचाई तक उठती दिखाई दीं, जबकि काले धुएं का गुबार लगभग 5 किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात दमकलों के साथ-साथ शहर के अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पीपीपी मोड पर संचालित प्लांट में लगी आग, निगम ने शुरू की जांच
जिस प्लास्टिक प्लांट में यह हादसा हुआ, उसकी क्षमता 5 टन प्रतिदिन की है और इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत 'टेराफॉर्म' नामक संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, प्लांट में अज्ञात कारणों से आग भड़की थी, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रित कर लिया गया। नगर निगम उपायुक्त भुवन गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इस आगजनी का नगर निगम की मुख्य आदमपुर वेस्ट प्रोसेसिंग साइट पर कोई असर नहीं पड़ा है और वहां कामकाज सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पूरे मामले की जांच की जा रही है।
साल चौथी बार आग, स्थायी दमकल के बावजूद नहीं थम रहे हादसे
आदमपुर स्थित इस कचरा खंती और इससे जुड़े प्लांट में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इस वर्ष आगजनी की यह चौथी वारदात है। हालांकि, इससे पहले हुई तीन घटनाओं में आग मामूली थी, लेकिन सोमवार को इसने विकराल रूप धारण कर लिया। हर साल होने वाली आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यहां स्थायी तौर पर दमकल वाहनों की तैनाती भी कर रखी है, इसके बावजूद प्लास्टिक और कचरे के कारण आग इतनी तेजी से फैलती है कि उस पर तुरंत काबू पाना बड़ी चुनौती बन जाता है।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होनी है अहम सुनवाई
आदमपुर खंती में लगी यह आग ऐसे समय में सामने आई है, जब इस कचरे के पहाड़ को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई चल रही है। मंगलवार, 17 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की महत्वपूर्ण सुनवाई निर्धारित है, जिसमें खंती से कचरे के ढेर को हटाने और उसके वैज्ञानिक निष्पादन को लेकर कड़े आदेश जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि आदमपुर इलाके में स्थित कचरे के इस विशाल पहाड़ के कारण आसपास के कई गांवों और कॉलोनियों का भूजल बुरी तरह दूषित हो चुका है। मजबूरन स्थानीय निवासियों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए टैंकरों के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 357.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शहडोल में नया इंडस्ट्रियल पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प। तालाबंदी से नाराज जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव अनिल शर्मा को दिखाया जूता, कुलगुरु से होगी शिकायत।
पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई बफर जोन स्थित ग्राम खंडासा में बाघ के हमले से 35 वर्षीय युवक योगेश देशमुख की मौत हो गई। सुबह जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जनवरी 2027 में रिटायर होने वाले हैं। वीरा राणा और अनुराग जैन के बाद क्या मोहन सरकार लगातार तीसरे सीएस को सेवा विस्तार देगी? जानें एमपी में एक्सटेंशन का पूरा इतिहास।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की FIR रद्द करने की याचिका खारिज की। कटनी में हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का है गंभीर आरोप। SIT जांच जारी रहेगी।
भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास टेराफॉर्म संस्था के प्लास्टिक प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस साल आगजनी की यह चौथी घटना है। मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 की 13,400 से अधिक आपत्तियों पर सुनवाई शुरू। रहवासी क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधि के खिलाफ 4 हजार आपत्तियां। वेस्टर्न बायपास को लेकर पूर्व IAS कवीन्द्र कियावत और विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की लचर व्यवस्थाओं की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां समय पर वेंटिलेटर न मिलने के कारण गुढ़ के वार्ड-13 निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडेय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मध्यप्रदेश के मैहर जिल में नेशनल हाईवे-30 पर बीती देर रात सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह