पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई बफर जोन स्थित ग्राम खंडासा में बाघ के हमले से 35 वर्षीय युवक योगेश देशमुख की मौत हो गई। सुबह जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया।

फाइल फोटो
कुरई। स्टार समाचार वेब
पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन के कुरई क्षेत्र में बाघ के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। यह हृदयविदारक घटना ग्राम खंडासा की है, जहां विगत शाम जंगल की ओर गए 35 वर्षीय युवक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। सोमवार सुबह जंगल के भीतर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाघ की मौजूदगी को लेकर भारी दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है।
मवेशी चराने निकला था युवक, सुबह जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खंडासा निवासी 35 वर्षीय योगेश देशमुख विगत शाम रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव से सटे जंगल की तरफ गए थे। देर शाम तक जब वे घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर रात के अंधेरे में ही जंगल के आसपास उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद सोमवार तड़के ग्रामीणों ने दोबारा जंगल में सघन सर्च अभियान चलाया, जहां झाड़ियों के बीच योगेश का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर स्पष्ट हो गया कि उन पर बाघ ने जानलेवा हमला किया है।
ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत, वन विभाग ने शुरू की निगरानी
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और वन विभाग तथा स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। बफर जोन से सटे गांवों में बाघ की बढ़ती चहलकदमी और इस तरह के हमलों को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों की आबादी के करीब बढ़ती सक्रियता के कारण उनका दैनिक जीवन, खेती-बाड़ी और मवेशी चराना बेहद जोखिम भरा हो गया है। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और क्षेत्र में बाघ के पगमार्क व मूवमेंट की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने जारी की चेतावनी, अकेले जंगल न जाने की अपील
इस दुखद घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने खंडासा सहित बफर जोन से लगे सभी समीपवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल या संवेदनशील बफर क्षेत्र में प्रवेश न करे। इसके साथ ही मवेशियों को चराते समय समूह में रहने और सूर्यास्त के बाद जंगल के किनारों पर न जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 357.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शहडोल में नया इंडस्ट्रियल पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प। तालाबंदी से नाराज जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव अनिल शर्मा को दिखाया जूता, कुलगुरु से होगी शिकायत।
पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई बफर जोन स्थित ग्राम खंडासा में बाघ के हमले से 35 वर्षीय युवक योगेश देशमुख की मौत हो गई। सुबह जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जनवरी 2027 में रिटायर होने वाले हैं। वीरा राणा और अनुराग जैन के बाद क्या मोहन सरकार लगातार तीसरे सीएस को सेवा विस्तार देगी? जानें एमपी में एक्सटेंशन का पूरा इतिहास।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की FIR रद्द करने की याचिका खारिज की। कटनी में हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का है गंभीर आरोप। SIT जांच जारी रहेगी।
भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास टेराफॉर्म संस्था के प्लास्टिक प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस साल आगजनी की यह चौथी घटना है। मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 की 13,400 से अधिक आपत्तियों पर सुनवाई शुरू। रहवासी क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधि के खिलाफ 4 हजार आपत्तियां। वेस्टर्न बायपास को लेकर पूर्व IAS कवीन्द्र कियावत और विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की लचर व्यवस्थाओं की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां समय पर वेंटिलेटर न मिलने के कारण गुढ़ के वार्ड-13 निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडेय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मध्यप्रदेश के मैहर जिल में नेशनल हाईवे-30 पर बीती देर रात सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह