भोपाल के जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन। नियमितीकरण और 21000 न्यूनतम वेतन सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर न्याय यात्रा। एक महिला कर्मचारी बेहोश।

आउट सोर्स कर्मचारियों का भोपाल में प्रदर्शन।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जेपी अस्पताल बुधवार को भारी विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर से आए हजारों आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 'न्याय यात्रा' निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब भूख-प्यास और थकान के कारण एक महिला कर्मचारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।

प्रदर्शनकारियों ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं से मुख्यमंत्री निवास (CM House) तक पैदल मार्च निकालने की योजना बनाई थी। हालांकि, प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने मुख्य गेट पर भारी बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
प्रदर्शन में शामिल विभिन्न संगठनों (एड्स कंट्रोल एम्पलाइज यूनियन, डेंगू-मलेरिया कर्मचारी संघ, नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन) के प्रतिनिधियों ने एक सुर में अपनी आवाज बुलंद की।
प्रमुख मांगें-

नियमितीकरण: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को रिक्त पदों पर समायोजित कर नियमित किया जाए।
वेतन वृद्धि: उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तर्ज पर न्यूनतम वेतन 21,000 रुपये निर्धारित किया जाए।
बकाया एरियर: 1 अप्रैल 2024 से लागू वेतन वृद्धि का पिछले 11 महीनों का एरियर तत्काल भुगतान हो।
बिचौलियों की समाप्ति: आउटसोर्सिंग एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर कर्मचारियों का वेतन सीधे बैंक खातों में जमा किया जाए।
अन्य लाभ: सरकारी अवकाश, स्वास्थ्य बीमा, ग्रेच्युटी और नियमित भर्ती में 50% आरक्षण की सुविधा।
सुरेंद्र सिंह कौरव, प्रदेश अध्यक्ष, स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।