महादेव बेटिंग ऐप केस में भोपाल के दो भाइयों विशाल और धीरज आहूजा के खिलाफ CBI ने चार्जशीट दाखिल की है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर तलाश तेज कर दी गई है।

महादेव बेटिंग ऐप मामले का भोपाल कनेक्शन
आहूला भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
भोपाल। स्टार समाचार वेब
देश के बहुचर्चित महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बार फिर भोपाल का कनेक्शन उजागर हुआ है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में राजधानी भोपाल के दो भाइयों विशाल आहूजा और धीरज आहूजा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। सीबीआई ने इस पूरे मामले में अब तक कुल 11 चार्जशीट पेश की हैं। इनमें से 6 चार्जशीट भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में और 5 चार्जशीट अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से संबंधित हैं।

जानकारी के अनुसार, विशाल और धीरज आहूजा भोपाल के लालघाटी इलाके में एक ट्रेवल्स व्यवसाय संचालित करते हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि दोनों आरोपी महादेव बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के करीबी सहयोगी यानी ‘राइट हैंड’ के रूप में काम कर रहे थे। जांच के दौरान दोनों भाइयों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद कानूनी प्रक्रिया और सख्त हो गई है।
सीबीआई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि वे देश लौटते हैं या किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान पकड़े जाते हैं, तो तुरंत गिरफ्तार किया जा सके। इस कदम के बाद एजेंसियों की नजर अब उनके संभावित ठिकानों और अंतरराष्ट्रीय मूवमेंट पर बनी हुई है।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी आहूजा बंधुओं के ठिकानों पर छापेमारी कर चुका है। बताया जा रहा है कि ED की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी देश छोड़कर विदेश फरार हो गए थे। तब से लेकर अब तक जांच एजेंसियां लगातार उनकी तलाश कर रही हैं। सीबीआई की चार्जशीट के बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना और तेज हो गई है।
जांच में सामने आया है कि महादेव बेटिंग ऐप देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट्स में से एक है। इसका संचालन विदेश से किया जा रहा था। इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल बताए जाते हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों तक इस ऐप को पहुंचाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया जा चुका है।
महादेव ऐप मामले में केंद्रीय एजेंसियों की जांच लगातार तेज होती जा रही है। नए-नए खुलासों के साथ इस केस में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। भोपाल कनेक्शन के सामने आने से यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।