भोपाल के नजीराबाद में दिल दहला देने वाली घटना। परिचित जसवंत गुर्जर ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या की और चांदी के कड़े लूटने के लिए कुल्हाड़ी से पैर काट दिए। आरोपी गिरफ्तार।

परिचित ने ही दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत
राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र नजीराबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी परिचित ने न केवल 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या की, बल्कि चांदी के कड़े चुराने के लिए कुल्हाड़ी से उसके दोनों पैर भी काट डाले। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बादाम बाई (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बैरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पथरिया की रहने वाली थी। बीती 4 जून को बादाम बाई अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक परिचित युवक जसवंत गुर्जर वहां पहुंचा। उसने महिला को झांसा दिया कि वह उसे उसके बेटे से मिलवाने ले जा रहा है। परिचित पर भरोसा करके बुजुर्ग महिला उसकी बाइक पर बैठ गई, लेकिन उसके बाद वह कभी लौटकर वापस नहीं आई। जब काफी तलाश के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने 6 जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा 8 जून को तब हुआ, जब खुद मुख्य आरोपी जसवंत गुर्जर ने मृतका के पति पर्वत सिंह को फोन कर जंगल में शव होने की बात कही। सूचना मिलते ही जब पति अपने बेटे के साथ नजीराबाद के शेषापुरा जंगल में पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर उनकी रूह कांप गई।
एक महुए के पेड़ के नीचे महिला का नग्न शव पड़ा हुआ था। शव करीब 4 से 5 दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। सबसे खौफनाक बात यह थी कि महिला के दोनों पैर टखनों के पास से कटे हुए थे और एक हाथ का पंजा भी गायब था। महिला के पैरों से चांदी के भारी कड़े गायब थे, जिससे पुलिस को पहली नजर में ही लूट के लिए हत्या का अंदेशा हो गया।
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी जसवंत गुर्जर ने सुनसान जंगल का फायदा उठाकर पहले बादाम बाई का गला घोंटा और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद, पैरों में पहने चांदी के कड़े निकालने के लिए उसने बेरहमी से कुल्हाड़ी से महिला के दोनों पैर काट दिए। पुलिस ने शक के आधार पर जसवंत को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
नजीराबाद थाना प्रभारी दुर्जन सिंह ने बताया कि शेषापुरा के जंगलों में बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी जसवंत गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या, लूट और शव को क्षत-विक्षत करने सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस खौफनाक कत्ल की वजह सिर्फ चांदी के कड़ों की लूट थी या इसके पीछे कोई पुरानी पारिवारिक रंजिश भी शामिल थी।
यह भी पढ़ें....
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह