भोपाल के रायसेन रोड चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटा दी हैं। ₹40 करोड़ की 43 हजार वर्गफीट जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, जहां फोरलेन और ब्रिज बनेगा। कांग्रेस ने इस कार्रवाई का विरोध किया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के रायसेन रोड के चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे अवैध निर्माणों पर शनिवार को जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने मिलकर बुलडोजर चलाया। इस बड़ी कार्रवाई के तहत ग्लोबल स्किल पार्क के सामने से 70 दुकानें और 42 झुग्गियों को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मुक्त कराई गई करीब 43 हजार वर्गफीट प्राइम लोकेशन की जमीन का बाजार मूल्य 40 करोड़ रुपए से अधिक आंका गया है।
इस कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं और स्थानीय पार्षदों ने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए प्रभावितों के पुनर्वास की मांग की है।

यह कार्रवाई पिपलानी चमारन स्थित लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती में, ग्लोबल स्किल पार्क के ठीक सामने की गई। एसडीएम भुवन गुप्ता और तहसीलदार सौरभ वर्मा की मौजूदगी में शनिवार सुबह से ही नगर निगम और पुलिस का अमला जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गया था। दोपहर तक सड़क के दोनों ओर बने सभी कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि यह जमीन लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में थी, जिसे अब पूरी तरह खाली करा लिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी (PWD) सड़क के दोनों ओर करीब 210 मीटर की लंबाई में फैले इस अतिक्रमण को हटाया गया है। कुल मुक्त कराई गई जमीन लगभग 4 हजार वर्ग मीटर (यानी 43 हजार वर्गफीट) है, जिसकी वर्तमान मार्केट वैल्यू 40 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस जमीन के खाली होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग (PWD) यहां यातायात को सुगम बनाने के लिए फोरलेन सड़क और एक नए ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
प्रशासनिक अमले की इस कार्रवाई का स्थानीय निवासियों के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं ने भी कड़ा विरोध किया। श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर गरीब और मेहनतकश लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर, मानसून की दस्तक के बीच लोगों को बेघर और बेरोजगार कर दिया।
वहीं, स्थानीय पार्षद जीत राजपूत ने कहा कि यदि सड़क चौड़ीकरण बेहद जरूरी था, तो प्रभावितों को पहले उचित नोटिस दिया जाना चाहिए था और उनके लिए वैकल्पिक रहने व रोजगार की व्यवस्था की जानी थी। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि बेघर हुए परिवारों का तुरंत पुनर्वास किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर NHAI ने NH-45 स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली रोक दी है। एप्रोच रोड के निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।
भोपाल के बैरागढ़ स्थित होटल में लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए 27 वर्षीय पवन बामनिया का शव मिला। लगातार सरकारी नौकरी में असफलता मिलने के तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
इंदौर के राजबाड़ा इलाके में अनियंत्रित PM सिटी बस ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़।
धर्मनगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले भव्य महाकुंभ यानी सिंहस्थ 2028 की तैयारियां बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी हैं। इस महाआयोजन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में चौड़ीकरण और विकास का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का तीन अक्टूबर को भोपाल दौरा प्रस्तावित है। भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।