सतना जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने महिला की बांह से नेक्सप्लानन गर्भनिरोधक इंप्लांट सफलतापूर्वक निकाला। आधुनिक महिला स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के मामले में अब तक बड़े शहरों पर निर्भर रहने वाले सतना के लिए जिला चिकित्सालय में हुई एक चिकित्सा प्रक्रिया खास उपलब्धि बनकर सामने आई है। मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने एक महिला के हाथ की त्वचा के नीचे लगी गर्भनिरोधक चिप को सफलतापूर्वक निकाल दिया। करीब 3 वर्ष पहले गुजरात में लगवाए गए इस आधुनिक गर्भनिरोधक इंप्लांट को निकालने की प्रक्रिया विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील पांडेय के मार्गदर्शन में डॉ. दित्या और टीम ने पूरी की। जिला अस्पताल में इस तरह की प्रक्रिया का सफल निष्पादन स्थानीय स्तर पर आधुनिक महिला स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
रोजाना गोलियां लेने की जरूरत नहीं
यह गर्भनिरोधक विधि उन महिलाओं के लिए विकल्प है, जो कॉपर-टी नहीं लगवाना चाहतीं अथवा प्रतिदिन गर्भनिरोधक गोलियां नहीं लेना चाहतीं। लंबे समय तक सुरक्षा देने वाली इस विधि में रोजाना दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, इसके कुछ संभावित दुष्प्रभाव भी हैं। इनमें मासिक धर्म की अनियमितता, अनियमित रक्तस्राव और लंबे समय तक माहवारी नहीं आना शामिल है। इसलिए इसे लगवाने या निकलवाने का निर्णय चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही लिया जाना चाहिए।
निकलवाने के बाद लौट सकती है प्रजनन क्षमता
इस इंप्लांट की एक खासियत यह है कि महिला भविष्य में गर्भधारण करना चाहे तो चिकित्सक इसे निकाल सकते हैं। इसे निकलवाने के बाद प्रजनन क्षमता सामान्यत: शीघ्र वापस आ जाती है। इस कारण यह उन महिलाओं के लिए भी उपयोगी विकल्प है, जो कुछ समय तक गर्भधारण टालना चाहती हैं, लेकिन भविष्य में मातृत्व की योजना रखती हैं।
जानिए, क्या है नेक्सप्लानन चिप
आपरेशन में शामिल रहीं डा. कीर्ति सिंह के अनुसार नेक्सप्लानन नाम से पहचाना जाने वाला यह गर्भनिरोधक इंप्लांट माचिस की तीली के बराबर आकार की छोटी और लचीली रॉड होती है। इसे बांह की त्वचा के नीचे लगाया जाता है। इसमें एटोनोगेस्ट्रेल नामक हार्मोन होता है, जो अंडोत्सर्जन को रोकने सहित अन्य प्रभावों के जरिए गर्भधारण से बचाव करता है। उत्पाद के स्वीकृत निर्देशों के अनुसार इसकी प्रभावी अवधि लगभग 3 से 5 वर्ष तक हो सकती है।
सतना में नियमित सुविधा नहीं, फिर भी सफल प्रक्रिया
चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, नेक्सप्लानन जैसी आधुनिक गर्भनिरोधक सुविधा फिलहाल जिला चिकित्सालय सतना में नियमित रूप से उपलब्ध नहीं है। यह सुविधा अहमदाबाद, वडोदरा, जयपुर, जोधपुर, इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों के चुनिंदा बहु-विशेषज्ञता अस्पतालों में उपलब्ध बताई गई है। ऐसे में सतना के जिला अस्पताल में इस इंप्लांट को सफलतापूर्वक निकालना स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उल्लेखनीय कदम है। इससे यह भी सामने आया है कि विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन और दक्ष टीम के सहयोग से जिला स्तर के शासकीय अस्पतालों में भी आधुनिक चिकित्सा प्रक्रियाएं संभव हैं। इस प्रक्रिया में शामिल चिकित्सकीय टीम में विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील पांडेय के मार्गदर्शन में डॉ. दित्या के साथ डॉ. कीर्ति सिंह शामिल रहीं।

सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।
आईटीआई सतना को पीएम-सेतु योजना के तहत 260 करोड़ रुपये का सहयोग मिलने की तैयारी है। 6.78 करोड़ की लागत से बालक-बालिका छात्रावास बनेंगे, जिनमें 90 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।
विपक्षी नेताओं और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन कर 7 दिन में अकाउंट बहाल करने की मांग की गई।
जिला अस्पताल सतना में मरीजों के साथ परिजनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम फिर लागू करने की तैयारी है। दो अटेंडर को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, अतिरिक्त पास शुल्क लेकर निजी एजेंसी जारी करेगी।
कोविड महामारी के दौरान अस्थायी नियुक्ति के बाद हटाए गए प्रदेश के 4600 स्वास्थ्यकर्मियों का एनएचएम रिकॉर्ड जुटा रहा है। सतना-मैहर के 250 कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई, फिर से रोजगार की उम्मीद जगी।
भोपाल के ऐशबाग स्थित 599 जनता क्वार्टर के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सोमवार 23 नवंबर से कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि एक आवंटी को बुधवार तक की राहत मिली है।
सतना जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने महिला की बांह से नेक्सप्लानन गर्भनिरोधक इंप्लांट सफलतापूर्वक निकाला। आधुनिक महिला स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह