भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने एथेनॉल के समर्थन में भोपाल में बड़ा बयान दिया। पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने और किसानों की समस्याओं पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

किसान एथेनॉल के समर्थन में
एथेनॉल और किसानों की आत्मनिर्भरता
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारतीय किसान संघ (BKS) ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एथेनॉल संबंधी बयानों का पुरजोर समर्थन किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि एथेनॉल को लेकर समाज में भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एथेनॉल के खिलाफ पानी की बर्बादी का तर्क पूरी तरह निराधार है। रेड्डी ने कहा कि गन्ने से एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया में पानी का सीमित उपयोग होता है और फैक्ट्रियों में रि-साइकिलिंग तकनीक के जरिए जल प्रबंधन किया जाता है।
राष्ट्रीय हितों और किसानों की आय में वृद्धि
के. साईं रेड्डी के अनुसार, एथेनॉल का उत्पादन किसान और देश, दोनों के लिए लाभदायक है। गन्ना, मक्का और चावल जैसी फसलों से एथेनॉल बनाने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। इसके साथ ही, ईंधन में एथेनॉल के मिश्रण से भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम हो रही है, जिससे बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत होती है और प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आती है। उन्होंने भविष्य में 100 प्रतिशत एथेनॉल आधारित वाहनों को प्रोत्साहित करने की वकालत की।
तकनीकी समस्याओं और ईंधन कीमतों पर स्पष्टीकरण
वाहनों में तकनीकी खराबी के आरोपों को खारिज करते हुए रेड्डी ने तर्क दिया कि पिछले पांच वर्षों से एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का उपयोग देश में हो रहा है। यदि कोई समस्या आती है, तो यह वाहन निर्माताओं की जिम्मेदारी है कि वे तकनीक में सुधार करें, न कि इसके लिए ईंधन को जिम्मेदार ठहराया जाए। इसके अतिरिक्त, भारतीय किसान संघ ने पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग दोहराई, ताकि देश भर में ईंधन की कीमतों में समानता बनी रहे और आम उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिल सके।
MSP, बीमा और अन्य कृषि मुद्दे
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, रेड्डी ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर सरकारी खरीद सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मूंग की खरीद बढ़ाने के लिए संघ केंद्र सरकार और नाफेड को ज्ञापन सौंपेगा। फसल बीमा योजना के तहत उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह अपना हिस्सा जारी कर किसानों के बैंक खातों में बीमा राशि जल्द हस्तांतरित करे।
प्राकृतिक खेती का आह्वान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने मुरैना की कैलारस शुगर मिल को निजी हाथों में सौंपने के बजाय सहकारी समिति के जरिए किसानों को सौंपने की मांग रखी। साथ ही, उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की, ताकि खेती की लागत कम हो सके और किसानों की आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नगरीय विकास विभाग में सरकारी खरीदी और SOR की दरों में विसंगतियों को लेकर ACS संजय दुबे व सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानिए क्या है पूरा मामला।
भोपाल के गांधीनगर एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला ब्रिज की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एमपी में अप्रैल-मई 2027 में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम सभा के अधिकार, नया टैक्स सिस्टम और 25 दिसंबर को पंचायत भवनों के लोकार्पण से जुड़े बड़े बदलावों की घोषणा की है।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने मत्स्य पालन को उद्योग का दर्जा देने का ऐलान किया। 7,430 करोड़ रुपये के निवेश से केज कल्चर और एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर किसानों और व्यापारियों ने टीएनसीपी दफ्तर पहुंचकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जानें कैचमेंट एरिया, कन्वर्जन फीस और कृषि भूमि के उपयोग में बदलाव से जुड़े मुख्य मुद्दे।
देशभर की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने के उद्देश्य से अब आरक्षक से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारियों के प्रशिक्षण में एकरूपता लाई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार इसे आगामी नए प्रशिक्षण सत्र से उप निरीक्षकों और अन्य संवर्गों के लिए लागू करने की तैयारी कर रही है।
ग्वालियर में GRMC डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हुए हमले के विरोध में OBC महासभा का उग्र प्रदर्शन। आरोपी के नार्को टेस्ट, कॉल डिटेल जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम।
इंदौर में भूजल संकट और अंधाधुंध बोरिंग पर एमपी हाई कोर्ट ने राज्य शासन से 2019 की केंद्रीय भूजल नीति के क्रियान्वयन पर रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को लेकर 66 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। नीलबड़ में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच किसानों ने BIZ-1 और BIZ-2 ज़ोन हटाने और कृषि भूमि बचाने की मांग की।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।