भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के बोइंग-777 विमान की लैंडिंग से चर्चाएं तेज हो गईं। जानें एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ानों में देरी और इस रूटीन विजिट पर क्या कहा।

राजाभोज एयरपोर्ट पर उतरा वायुसेना का विमान
बोइंग-777 की लैडिंग से लोगों में रहा कौतूहल
नियमित VIP मूवमेंट और तकनीकी विजिट का हिस्सा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह भारतीय वायुसेना (IAF) के विशालकाय बोइंग-777 विमान की लैंडिंग को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में कौतूहल का माहौल रहा। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि यह कोई असामान्य घटना या सुरक्षा से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि यह एक नियमित VIP मूवमेंट और तकनीकी विजिट (Routine Technical Visit) का हिस्सा है।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, भोपाल में बोइंग-777 विमान का आना कोई नई बात नहीं है। यह विमान समय-समय पर देश के उन सभी एयरपोर्ट्स का दौरा करता है जो बड़े विमानों के संचालन के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। ऐसे ऑपरेशनल और तकनीकी विजिट हर महीने दो से तीन बार होते रहते हैं। हाल के दिनों में भोपाल एयरपोर्ट पर इसकी आवृत्ति (Frequency) बढ़ी है।
कुछ यात्रियों को लगा कि इस बड़े विमान के आने की वजह से अन्य कमर्शियल फ्लाइट्स लेट हो रही हैं, लेकिन अधिकारियों ने इस पर भी सफाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उड़ानों में देरी का कारण एयरफोर्स का विमान नहीं, बल्कि मौसम की खराब स्थिति है। इस समय कई रूटों पर तेज हवाएं और 'गस्टी विंड्स' (Gusty Winds) चल रही हैं, जिसके चलते उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा है।

लंबाई और चौड़ाई: 74 मीटर की लंबाई और 64.8 मीटर के विंगस्पैन (पंखों की चौड़ाई) के साथ बोइंग 777-300ER भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला अब तक का सबसे बड़ा विमान है।
एयरफोर्स का नियंत्रण: हालांकि यह विमान मूल रूप से 'एयर इंडिया' का है, लेकिन इसका संचालन और नियंत्रण पूरी तरह से भारतीय वायुसेना करती है। इसके पायलट भी एयरफोर्स के ही होते हैं।
PM मोदी का पसंदीदा विमान: इसी सीरीज के एक कस्टमाइज्ड विमान 'एयर इंडिया वन' (Air India One) का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी लंबी विदेशी यात्राओं के लिए करते हैं।
बोइंग 777-300ER विमान दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंजन GE90-115BL (दो इंजन) से लैस है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना रीफ्यूलिंग (बिना दोबारा ईंधन भरे) के लगातार 17 घंटे तक हवा में रह सकता है। यह विमान भारत से सीधे अमेरिका तक की लंबी दूरी एक बार में तय करने में सक्षम है। इसकी विशाल ईंधन क्षमता के कारण ही यह संभव हो पाता है, जो इससे पहले के पुराने बोइंग 747 विमानों में नहीं थी। इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज से यह विमान अत्याधुनिक सेल्फ-डिफेंस इक्विपमेंट्स (आत्मरक्षा उपकरणों) से भी लैस है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।