मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम, टैंकर आपूर्ति, हैंडपंप सुधार और शिकायत निवारण पर विशेष जोर दिया गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल समस्या के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रशासनिक समन्वय बनाकर समस्याग्रस्त क्षेत्रों में इसका निराकरण करें। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए कम्यूनिकेशन बनाकर कार्य करें। उन्होंने जिलों के कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक दिन पेयजल से संबंधित समस्या का रिव्यू करें। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष गर्मी ज्यादा पड़ रही है और आने वाले एक माह तक ऐसी गर्मी की संभावना है। अत: पेयजल से संबंधित समस्या का निराकरण करने के लिए तत्परता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से पेयजल से संबंधित प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में निराकरण करायें तथा पेयजल से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जहां टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है उसके संबंध में जनप्रतिनिधियों को सूचना दें तथा इसका दुरूपयोग कदापि न हो। उन्होंने कहा कि जहां पानी की कमी हो वहां निजी जल स्त्रोत से पानी का उपयोग करें। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत व पीएचई विभाग की संयुक्त जिम्मेदारी है कि वह पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करायें। बसाहटवार मैपिंग करते हुए बिगड़े हैंडपंपों के सुधार तथा राइजर पाइप बढ़ाने के कार्य को तत्परता से करने के निर्देश वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये गये।
पंचायतों के पास उपलब्ध धन राशि का उपयोग पेयजल कार्य में किये जाने की बात इस दौरान कही गई। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि नल जल योजनाओं के बिजली के कनेक्शन न कटे और सिंगल फेज ट्यूबबेल की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे। उन्होंने पेयजल के संबंध में संभागीय कमिश्नर को भी नियमित तौर पर रिव्यू करने के निर्देश दिये। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सतना के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।