MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर को ₹388 करोड़ के 43 विकास कार्यों की सौगात दी। शुजालपुर से कॉलेज चलो अभियान का आगाज करते हुए आयुर्वेदिक कॉलेज का भूमि-पूजन किया। पढ़ें मुख्य घोषणाएं।

ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न विकास कार्यों का रिमोट से भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।
शुजालपुर। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शुजालपुर में प्रदेश की तरक्की और सुशासन को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने शाजापुर जिले को ₹388 करोड़ की लागत वाले 43 विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। साथ ही, उन्होंने शुजालपुर से राज्य स्तरीय 'कॉलेज चलो अभियान' और महाविद्यालयों में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ भी किया।

क्षेत्र में उच्च शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुजालपुर में ₹70 करोड़ की लागत से बनने वाले आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय और ₹14.37 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों के आयुष चिकित्सालय का भूमि-पूजन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ₹122 करोड़ की लागत से नवनिर्मित चार सांदीपनि विद्यालयों (माँ शारदा, महाराणा प्रताप, मिहिर भोज और राजा भोज सांदीपनि विद्यालय) तथा ₹14.58 करोड़ की लागत से बने 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
किसानों के कल्याण पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2002-03 तक मध्य प्रदेश में केवल साढ़े 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। हमारी सरकार ने सिंचाई के दायरे को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया है। इसी कड़ी में इस वर्ष सरकार ने ₹2625 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद कर राज्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में की गई सभी घोषणाओं को समय पर पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने देश और राज्य की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने सांस्कृतिक गौरव का जिक्र करते हुए कहा कि आज उज्जैन से अयोध्या और धार की भोजशाला तक जयकारे गूंज रहे हैं, क्योंकि हमारी सरकार पूरी निष्ठा के साथ न्यायालय के निर्णयों को लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी ढाई वर्षों में प्रदेश के विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री दर सिंह परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने में देश का अग्रणी राज्य है और हर जिले में 'पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज' खोले गए हैं। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में जल्द ही 11 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय शुरू करने के लक्ष्य के तहत काम हो रहा है और उज्जैन में एक नया शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय खोला जाएगा। वहीं, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मंदसौर से भोपाल के बीच स्वीकृत नए फोरलेन मार्ग का सीधा लाभ गुना, राजगढ़, शाजापुर और शुजालपुर के निवासियों को मिलेगा।

सड़क नेटवर्क: पुलिस चौकी शुजालपुर से भीलखेड़ी-मेहरखेड़ी होते हुए कालापीपल तक टू-लेन सड़क का निर्माण।
बायपास: शाजापुर बायपास (आष्टा रोड से पचोर रोड) और शुजालपुर बायपास का निर्माण।
शहरी विकास: ग्राम गौलाना को नगर पंचायत बनाया जाएगा और वहां बायपास रोड का निर्माण होगा।
शिक्षा: अकोदिया में नए शासकीय कॉलेज की स्थापना।
सुरक्षा: शुजालपुर में सुरक्षाकर्मियों के लिए पुलिस आवास का निर्माण और थाना मण्डी में 50 नए पुलिस बल की वृद्धि।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।