मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के केसली में 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में ₹1835 करोड़ की 37वीं किस्त ट्रांसफर की। साथ ही ₹190 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कर देवरी का नाम 'देवपुरी' करने और ₹550 करोड़ के थावरी जलाशय की बड़ी घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खातों में सागर के केसली से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।
केसली में सीएम ने दी ₹190 करोड़ की सौगात
पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री ने किया बहनों का अभिनंदन
'धन्यवाद लाड़ले भैया' लिखे प्लेकार्ड दिखाकर बहनों ने जताया आभार
सागर। स्टार समाचार वेब
बुन्देलखंड की वीर धरा ने अपने गौरवशाली अतीत को संजोकर रखा है और यहाँ के वीरों ने देश के लिए हमेशा अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है. उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ा संबल है, जिसके नेतृत्व और सहभागिता से मध्यप्रदेश आज विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रहा है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार, 14 जून 2026 को सागर जिले के केसली ब्लॉक (देवरी विधानसभा) में आयोजित विशाल 'लाड़ली बहना सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने मंच से उतरकर रैंप के जरिए बहनों के बीच पहुंचकर उन पर पुष्पवर्षा की, जिस पर महिलाओं ने 'धन्यवाद लाड़ले भैया' लिखे प्लेकार्ड दिखाकर अपना आभार जताया.
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ₹1835 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की. योजना की 37वीं किस्त जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना अब अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रही है. यह योजना हमारी माताओं-बहनों के आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक स्तर में सुधार का बड़ा आधार बनी है. इससे बड़ी सुखद बात और क्या हो सकती है कि इस राशि का उपयोग बहनें अपने परिवार के संचालन और संबल के लिए कर रही हैं, जो उनके समर्पण और त्याग को दर्शाता है. आज प्रदेश की महिलाओं के मन में शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केसली में ₹190.85 करोड़ की लागत वाले कुल 53 विकास कार्यों की शिलापट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। सीएम ने ₹68.83 करोड़ की लागत से निर्मित 25 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और ₹122.02 करोड़ की लागत वाले 28 नए विकास कार्यों का भूमि-पूजन।
नामकरण और नगरीय निकाय: देवरी नगर का नाम बदलकर अब 'देवपुरी' किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत गौरझामर और ग्राम पंचायत केसली को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई।
थावरी जलाशय परियोजना: केसली क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए ₹550 करोड़ की लागत वाली थावरी जलाशय योजना को स्वीकृति दी गई, जिससे कृषि क्षेत्र में बड़ी क्रांति आएगी।
शिक्षा क्षेत्र का विस्तार: शासकीय महाविद्यालय देवरी में विज्ञान संकाय व कला संकाय में राजनीति विज्ञान विषय तथा केसली महाविद्यालय में कला एवं वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर (PG) कक्षाएं प्रारंभ होंगी। साथ ही सांदीपनि विद्यालय के सेकंड फेज का कार्य शुरू करने और चिरचिटा सुखजू, देवरी, नाहरमऊ व नन्ही देवरी के हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की घोषणा की गई।
स्वास्थ्य एवं कृषि विकास: देवरी में स्टाफ सहित 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल शुरू किया जाएगा। कृषि उपज मंडी केसली का नाम अब रानी अवंतिबाई के नाम पर होगा और देवरी मंडी में प्याज व लहसुन की खरीदी के लिए विशेष केंद्र बनाया जाएगा।
पर्यटन: स्थानीय आस्था के केंद्र देवखंडेराव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ की सामग्री, प्रमाण पत्र वितरित किए और मेधावी छात्रों का सम्मान किया. साथ ही उन्होंने स्थानीय उत्पादों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।