सतना के धवारी चौराहे पर कांग्रेसियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी हो गई, जिसमें कोलगवां थाने का एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला स्थानीय धवारी चौराहे में फंूका। इस दौरान पुतला दहन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस कर्मियों के बीच झूमाझटकी हुई, जिसमें कोलगवां थाने में पदस्थ आरक्षक रावेन्द्र मिश्रा सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि आरक्षक के सीने व दाहिनी कलाई में चोट आई है।आरक्षक की हालत को देखते हुए पुलिस ने तीन कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और अन्य की तलाश सीसीटीवी कैमरे के जरिए की जा रही है। पुलिस ने जिन तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद मामला पंजीबद्ध किया है, उनमें विक्रांत त्रिपाठी विक्की, अंकित गुप्ता एवं राहुल सोनी शामिल हैं।
अस्पताल पहुंचे एसपी
गंभीर रूप से घायल आरक्षक रावेन्द्र मिश्रा को जिला चिकित्सालय केआईसीयू में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस कर्मी का हाल जानने एसपी हंसराज सिंह,एडिनशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल देर शाम जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल पुलिस कर्मी से बातचीत की। बताया जाता है कि इस मौके पर सीएसपी डीपी सिंह,कोलगवां टीआई सुदीप सोनी, कोतवाली टीआई राघवेन्द्र द्विवेदी, सिविल लाइन टीआई योगेन्द्र सिंह एवं अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
नहीं फूंक पाए पुतला
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया, सीएसपी देवेन्द्र सिंह चौहान, तीनों थाना के टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेसियों द्वारा पुतला फूंकने के प्रयास को विफल करने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनल वैन से पुतले पर पानी की बौछार की गई। जिस कारण कांग्रेसी पुतला नहीं फूंक पाए। नारेबाजी के बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच केंद्रीय जेल से 15 बंदियों को रिहाई मिली।
मैहर जिले में उफनते बरसाती नाले का रपटा पार करने की कोशिश में बाइक समेत युवक और उसके दो भांजे बह गए। करीब 20 घंटे चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद हुए।
विंध्य चेंबर के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सतना को व्यापारिक हब बताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया। व्यापार मेले की जमीन संबंधी तकनीकी अड़चन जल्द दूर करने का भरोसा दिया।
सतना जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने खुद प्रक्रिया परखी। पांच संस्थानों में मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा, लेकिन पैथोलॉजी जांच सिस्टम अटक रहा है।
स्टार ग्रुप में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मनाया गया। चेयरमैन रमेश सिंह व डायरेक्टर रेवत सिंह ने ध्वजारोहण किया। 60 से अधिक शाखाओं में उत्सव हुआ और 20 कर्मचारियों का सम्मान हुआ।
सतना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह हुए। विभिन्न संस्थानों में भी राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजन हुए और 12 बंदी रिहा किए गए।
राजनीति में बिन बुलाए मेहमान तो सुने थे, लेकिन बिन बताए अध्यक्ष पहली बार देखने को मिल रहे हैं... मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है, जहां भाजपा की अजब-गजब कार्यशैली ने एक नया ही राजनीतिक ड्रामा खड़ा कर दिया है। ढोल-नगाड़े बजते, इससे पहले ही दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर बम फोड़ दिया। दोनों ने साफ-साफ कह दिया- अरे भाई! हमसे तो पूछा ही नहीं... हम तो पक्के कांग्रेसी हैं, भाजपा का झंडा उठाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस में भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। केस में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह आरोपी हैं। चालान पेश होने के बाद दोनों पक्षों के वकीलो ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों का अध्ययन शुरू कर दिया है।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आज नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।
मध्यप्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन का पर्व इस बार और खास होने जा रहा है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के कारण इस बार किस्त में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन रक्षाबंधन से ठीक पहले योजना का लाभ बहनों तक पहुंच जाएगा।