Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और CBFC को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जानें पूरी खबर।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ कानूनी मुश्किलों में घिर गई है। फिल्म पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट (Official Secrets Act) के नियमों का उल्लंघन करने और भारतीय सशस्त्र बलों की संवेदनशील जानकारियां उजागर करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड (CBFC) को विस्तृत जांच करने के आदेश दिए हैं। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा विवाद और फिल्म पर क्या आरोप लगे हैं।
‘धुरंधर 2’ के खिलाफ यह कानूनी लड़ाई सशस्त्र सीमा बल (SSB) के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने शुरू की है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की थी। याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म में भारतीय सशस्त्र बलों के सीक्रेट ऑपरेशनल डिटेल्स को दिखाया गया है, जिससे देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है।
याचिकाकर्ता के अनुसार, भले ही फिल्म को एक काल्पनिक कहानी बताया जा रहा हो, लेकिन इसमें कई वास्तविक और संवेदनशील जानकारियां लीक की गई हैं। फिल्म में सेना के कई गुप्त और संवेदनशील लोकेशंस को साफतौर पर दिखाया गया है। कई बड़े सैन्य अधिकारियों और शहीद सैनिकों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां फिल्म में स्पष्ट रूप से उजागर की गई हैं। याचिका में यह भी आपत्ति जताई गई है कि फिल्म में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) द्वारा तैयार की गई एक सीक्रेट ड्रग का जिक्र है, जो सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है।
इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की डिवीजन बेंच ने की। कोर्ट ने साफ कहा कि भले ही ‘धुरंधर 2’ एक काल्पनिक (Fictional) फिल्म हो, लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़े याचिकाकर्ता के सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
हाईकोर्ट ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) और सेंसर बोर्ड (CBFC) को इस मुद्दे पर तुरंत विचार करने और उचित फैसला लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि ऐसी संवेदनशील स्थितियों से निपटने के लिए सेंसर बोर्ड के पास पुख्ता गाइडलाइंस होनी चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिल्पा शिंदे द्वारा संजय कोहली पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारने के बाद हिना खान का फूटा गुस्सा। हिना ने दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज। जानिए क्या है पूरा विवाद।
लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।
भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के दिग्गज उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।
पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच विवाद चर्चा में रहा। इनका विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक के चेयरमैन रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन को कोर्ट में घसीटा है।
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ईद पर भी फैंस को भाईजान ने खुश कर दिया। सलमान ने अपनी फिल्म एक रोमांटिक गाना- मैं हूं... का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
रीवा में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में महीनों से फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष पटेल ने सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया है। हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और CBFC को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जानें पूरी खबर।
अपनी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े कॉमिक यूनिवर्स को लेकर पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई फिल्म वेलकम टू द जंगल से अब नया गाना- घिस घिस घिस.. रिलीज कर दिया है। यह गाना बॉलीवुड और भोजपुरी तड़के का ऐसा धमाकेदार कोलेब है, जो प्लेलिस्ट, शादियों और सोशल मीडिया रील्स पर छाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री मीत कौर ने अपने शानदार रेड कार्पेट लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइलिश अंदाज से मीत कौर ने ग्लोबल फैशन जगत का दिल जीत लिया।
भारत में 90 के दशक की फिल्में, गाने और सेलेब्स की जोड़ियां आज भी सिनेमाप्रेमियों की पहली पसंद हैं। इस बीच अभिनेत्री व फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ 90 के दशक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।