अनूपपुर में बृजधाम ट्रेडर्स की फैक्ट्री पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकली तेल और पैकेजिंग मटेरियल जब्त किया। कंपनी "महादेवम" नाम से पतंजलि के मशहूर ब्रांड "महाकोष" की हूबहू नकल कर नकली तेल बेच रही थी। अदालत के आदेश पर फैक्ट्री सील कर दी गई और आगे की कार्रवाई जारी है।

हाइलाइट्स:
अनूपपुर, स्टार समाचार वेब
कोतवाली पुलिस के द्वारा पतंजलि के लीगल एडवाइजर नवकार एसोसिएट्स की ओर से अधिवक्ता नम्रता जैन, विजय सोनी ने पतंजलि फूड्स लिमिटेड के मशहूर खाद्य तेल ब्रांड महाकोष की पैकेजिंग और ब्रांडिंग की हूबहू नकल कर महादेवम नाम से तेल बेच रही अनूपपुर की कंपनी बृजधाम ट्रेडर्स पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पतंजलि कंपनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अनूपपुर में संजीव गोयल द्वारा संचालित बृजधाम ट्रेडर्स, "महादेवम" नाम से ऐसा तेल बेच रही है, जो पतंजलि के ब्रांड "महाकोष" की तरह दिखता है और इससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय कमिश्नर सिमरपाल सिंह की नियुक्ति की। जिन्होंने 18 अगस्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी से मुलाकात कर सिटी कोतवाली पुलिस टीम की मदद से बृजधाम ट्रेडर्स की फैक्ट्री पर छापा मारा छापे के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में महादेवम ब्रांड के तेल, लेबल और पैकेजिंग मटेरियल को जब्त किया गया, जांच में यह साफ हुआ कि फैक्ट्री में पतंजलि के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क और कॉपीराइट की नकल कर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे, अदालत के आदेश के तहत इन सामानों को सील कर दिया गया। जांच दल द्वारा अपनी रिपोर्ट मा. विचाराधीन न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।