पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
शहर के बेनीसागर मोहल्ला स्थित पुरानी मेनका टॉकीज की जमीन पर निमार्णाधीन शॉपिंग मॉल एवं मल्टीप्लेक्स को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती कीर्ति अंकुर त्रिवेदी ने भवन निर्माण अनुमति में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कलेक्टर को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने, भवन निर्माण अनुज्ञा निरस्त करने तथा कथित अनियमितताओं में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पार्षद के अनुसार बेनीसागर मोहल्ला स्थित खसरा क्रमांक 1867/41 एवं 1870/2 की भूमि पर निवेश कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 300 सीटों वाले मल्टीप्लेक्स कम शॉपिंग मॉल का निर्माण कराया जा रहा है।
परियोजना का नाम पेप्टेक जेपी पैराडाइज बताया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर भवन की 18 मीटर ऊंचाई की अनुमति जारी कर दी, जबकि उनके अनुसार निकाय को अधिकतम 15 मीटर तक की अनुमति देने का अधिकार है। इससे अधिक ऊंचाई के प्रस्ताव को संभागीय मुख्यालय से स्वीकृत कराया जाना आवश्यक था। शिकायत में भूमि के रकबे को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। पार्षद का आरोप है कि रजिस्ट्री में उत्तर दिशा की ओर 30 मीटर भूमि दर्ज है, जबकि भवन निर्माण अनुमति में 37 मीटर दशार्या गया है। इसी तरह पन्ना मास्टर प्लान के तहत निर्धारित एफएआर सीमा का उल्लंघन कर परियोजना को 2.0 एफएआर की अनुमति दिए जाने का आरोप लगाया गया है। पार्षद ने भवन की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इतने बड़े सार्वजनिक परिसर में चारों तरफ पर्याप्त खुली जगह और आपातकालीन पहुंच मार्ग होना जरूरी है, लेकिन मौके पर पूरी भूमि पर निर्माण किए जाने से भविष्य में अग्निशमन वाहनों के पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
इसके अलावा नगर तथा ग्राम निवेश से ले-आउट अनुमोदन, वाटर हार्वेस्टिंग और विकास शुल्क निर्धारण में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। पार्षद ने वार्डवासियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के साथ भूमि का नक्शा, भवन निर्माण अनुज्ञा और प्रोजेक्ट ड्राइंग भी प्रशासन को सौंपी है। उन्होंने संभाग स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की टीम से जांच कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्माण पर तत्काल रोक लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में किसी दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन और नगर पालिका की होगी। गौरतलब है कि कभी शहर की मषहूर टॉकीज रही मेनका टॉकीज लम्बे समय से बंद है, लेकिन इस भवन को अभी तक लोग इसी नाम से जानते रहे हैं, लेकिन अब छतरपुर के लोगों ने पन्ना की इस इमारत को खरीदकर यहां मल्टीप्लेक्स, मॉल के साथ पांच मंजिला भव्य इमारत का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके बाद मेनका टॉकीज की नई पहचान पेप्टेक जेपी पैराडाइज के रूप में होगी। हालाकि इसके निर्माण के पूर्व ही पांच मंजिला इमारत के निर्माण के सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें जिम्मेदारों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में होटल और धर्मशालाओं का गंदा पानी पहुंचने का मामला एनजीटी पहुंचा। 14 साल से अधूरे एसटीपी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए।
सतना के सनकादिक नगर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन होगा। नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत शामिल होंगे और प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
सतना जिला पंचायत की बैठक में डीएमएफ राशि के आवंटन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए। विकास में भेदभाव के आरोपों पर सदस्यों ने धरना दिया और छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर निकले।