सतना जिले में खाद संकट गहराया, किसान पांच दिनों से टोकन के लिए भटक रहे हैं। टोकन वितरण में अव्यवस्था, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत। नाराज किसानों ने लगाया जाम, प्रशासन के दावों पर उठे सवाल। अमरपाटन और रामनगर में भी किल्लत बरकरार।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
एक तरफ प्रशासन द्वारा पर्याप्त खाद होने का दावा किया जा रहा है तो दूसरी तरफ हालत यह है कि किसानों को खाद मिल नहीं रही है। खाद की किल्लत किस कदर है उसका एक उदाहरण मंगलवार को कृषि यांत्रिकी कार्यालय में देखने को उस वक्त मिला जब खाद का टोकन पाने जिले का अन्नदाता टूट पड़ा। सिर्फ टोकन पाने सुबह से ही किसानों की लाइन कृषि यांत्रिकी कार्यालय में लग गई थी। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चार घंटे में मंगलवार को लगभग सात सौ किसानों को टोकन वितरित किए गए। बावजूद इसके कई किसानों को टोकन नहीं मिला जिससे नाराज होकर उन्होंने सिविल लाइन चौराहे पर जाम लगा दिया जिससे कोठी -चित्रकूट रोड एवं नागौद रोड बाधित हो गया। किसानों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम की समझाइस के बाद जाम खुला। इस दौरान कई किसानों ने एसडीएम से गोहार लगाई कि साहब पिछले पांच दिनों से परेशान हो रहे हैं, खाद तो मिल ही नहीं रही कम से कम टोकन ही दिलवा दीजिए।
चार घंटे में 700 लोगों को पर्ची देने का दावा
पर्याप्त भंडार के दावों के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिलने पर जहां सवाल उठाए जा रहे हैं कि या तो प्रशासन का दावा झूठा है या फिर कहीं न कहीं खाद की कालाबाजारी हो रही है। कुछ यही हाल मंगलवार को बांटे गए टोकन के दावों का भी है। प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच चार घंटों के दौरान सात सौ लोगों को टोकन बांटे गए, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
व्यवस्था बनाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
टोकन वितरण के दौरान अव्यवस्था हो सकती है इसको देखते हुए पहले से ही पुलिस की व्यवस्था की गई थी। हालांकि कई बार ऐसे हालात पैदा हुए जब टोकन वितरण के दौरान पुलिस को किसानों को व्यवस्थित कराने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
टूटा सब्र का बांध, लगाया जाम
कई दिनों से टोकन और खाद के लिए परेशान अन्नदाता के सब्र का बांध मंगलवार को उस वक्त टूट गया जब उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद टोकन नहीं मिला। बताया जाता है कि किसानों द्वारा खाद और टोकन की मांग को लेकर जाम लगा दिया गया जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया और जाम में एम्बूलेंस और स्कूल वाहन फंसे रहे।
बच्चों के साथ महिलाएं भी लगी लाइन में
मंगलवार को खाद का टोकन पाने के लिए सुबह से ही कृषि यांत्रिकी कार्यालय नागौद रोड में किसानों की लाइनें लग गई थीं। टोकन के लिए लगी लाइन में कई महिलाएं भी रहीं, कुछ महिलाएं तो अपने बच्चों तक को लेकर टोकन लेने आईं थीं। बताया जाता है कि तीन निजी दुकानदारों को टोकन बांटने की जिम्मेदारी दी गई थी जिनके द्वारा लगभग सात सौ टोकन वितरित किए गए। हालांकि मंगलवार को कितने किसानों को खाद दी गई इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा जिम्मेदार नहीं दे पाए।
तहसीलदारों की लगाई गई ड्यूटी
किसानों को सही रेट पर सुगमता से खाद उपलब्ध हो सके इसके लिए कलेक्टर डा. सतीश कुमार एस के निर्देश पर अपर कलेक्टर विकास सिंह ने जिले के उर्वरक वितरण केन्द्र और प्राइवेट विक्रय संस्थाओं में खाद वितरण कराने के लिए तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई है। संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संंबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट वितरण व्यवस्था भी देखेंगे।
आज सिर्फ मिलेगी खाद
इस बीच जिला विपणन अधिकारी द्वारा दावा किया गया है कि विपणन संघ के आधीन संचालित सभी भंडारण केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई गई है। दावे में कहा गया है कि सिविल लाइन, शेरगंज, नागौद, उचेहरा में खाद के पर्याप्त भंडार हैं। 19 तारीख को सिविल लाइन केन्द्र में खाद वितरण के लिए पर्याप्त टोकन वितरित किए गए हैं। बुधवार को इस केन्द्र में अतिरिक्त टोकन का वितरण नहीं किया जाएगा। यहां केवल खाद का वितरण 20 अगस्त को किया जाएगा।
अमरपाटन में पूर्व मंत्री ने संभाला मोर्चा
अमरपाटन में खाद की किल्लत को लेकर किसानों के बढ़ते आक्रोश के बीच पूर्व मंत्री व अमरपाटन के विधायक डां. राजेन्द्र कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। विधायक श्री सिंह मंगलवार को कृषि उपज मंडी पंहुचे और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर किसानों को समय मे खाद उपलब्ध करवाने के निर्देश। इस दौरान एसडीएम ,सीएसपी,सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
राजस्व अधिकारियों ने किया केन्द्र का निरीक्षण
कलेक्टर रानी बाटड के निर्देशानुसार मंगलवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारियों ने मैहर, अमरपाटन, रामनगर की प्राइवेट खाद विक्रय दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया। प्राइवेट दुकानों में जांच उपरांत यूरिया का स्टॉक नहीं पाया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों को उचित रेट पर सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिला मैहर के केन्द्र मैहर, अमरपाटन और रामनगर में 20 अगस्त को पूर्व में वितरित व शेष रहे टोकन पर ही खाद वितरण किया जाएगा। पूर्व के नियमानुसार वितरित टोकन पर खाद वितरण पूर्ण होने के पश्चात ही नए टोकन वितरित किए जायेंगे। अमरपाटन के कृषि उपज मंडी में किसानों को टोकन बांटे गए और परसवाही के वितरण केन्द्र से तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में खाद का वितरण किया जायेगा।
रामनगर में पटवारी बटवाएंगे खाद
मैहर जिले में किसानों को वितरण केन्द्रों में सुगमता से यूरिया एवं अन्य उर्वरक प्राप्त हो सके, इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामनगर एसपी मिश्रा द्वारा प्राइवेट उर्वरक विक्रय दुकानों में पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामनगर द्वारा जारी आदेशानुसार मे. केशरवानी ट्रेडर्स रामनगर में पटवारी आनंद बिहारी पांडेय, मे. सूरज उर्वरक खाद भंडारण रामनगर में कमलेश सेन, मे. रोहित ट्रेडर्स रामनगर में विजय सिंह तथा मे. राजेश ट्रेडर्स रामनगर में पटवारी संदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित पटवारी निर्धारित केन्द्रों में प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहकर कृषकों को उर्वरक वितरण करायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह