मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रात का वक्त था। धनीराम कोल अपने घर के सामने बने चबूतरे पर बेफिक्र होकर सो रहा था। उसे शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि बगल में रहने वाला पड़ोसी उसकी जान लेने की नीयत से वहां पहुंचने वाला है। पुरानी रंजिश की आग में जल रहे सुशील कुमार उर्फ शीलचन्द्र कोल ने अचानक पत्थर उठाया और धनीराम के सिर पर पटक दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। करीब डेढ़ साल बाद इस हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह वारदात 23 मई 2025 की रात करीब साढ़े बजे मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लटागांव में हुई थी। मृतक की मां फूलमती कोल ने अगले दिन 24 मई को थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 115/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में हत्या का प्रकरण दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर जब्त किया गया और आरोपी सुशील कुमार उर्फ शीलचन्द्र कोल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जांच से अदालत तक पहुंचा मामला
पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और विवेचना पूरी करने के बाद 5 अगस्त 2025 को न्यायालय में चालान पेश किया। इसके बाद प्रथम अपर सत्र न्यायालय मैहर में प्रकरण का विचारण हुआ। अभियोजन की ओर से एजीपी कल्पना सोलंकी ने पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रकरण से जुड़े साक्ष्य और तथ्य रखे। सुनवाई पूरी होने के बाद 26 अक्टूबर 2026 को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आदेश कुमार जैन ने आरोपी सुशील कुमार उर्फ शीलचन्द्र कोल को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। इस प्रकरण की विवेचना निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार ने की। अभियोजन की ओर से एजीपी कल्पना सोलंकी ने पैरवी की। पुलिस की ओर से आरक्षक शंभू राय, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिंह तथा न्यायालयीन कार्य में कोर्ट मुहर्रिर आरक्षक दीपक कुमार पांडेय का विशेष योगदान रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।
सतना में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत खोवा मंडी के पास नया आयुष विंग बनकर तैयार हुआ। अस्पताल से दूरी के कारण मरीजों को आयुर्वेद और एलोपैथी उपचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ेगा।
सतना के मझगवां भट्टा में कृषि भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों के बावजूद पटवारी रिपोर्ट में अतिक्रमण नहीं मिला। एसडीएम के जांच निर्देश, विक्रय पत्र और न्यायालय के स्थगन आदेश जांच के दायरे में हैं।