दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए रेगुलर ट्रेनों में बुकिंग खुलते ही टिकट खत्म होने लगी हैं, वहीं लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच कई ट्रेनों में बुकिंग रिग्रेट तक पहुंच रही है। ऐसे में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सतना के रास्ते दो नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जल्द ही रेलवे इन ट्रेनों की बुकिंग प्रारंभ करेगा। स्पेशल गाड़ियों की बुकिंग नियमित ट्रेनों के किराए कीअपेक्षा अधिक फेयर पर होगी। बताया गया कि रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11-11 ट्रिप में तो सोगरिया-दानापुर स्पेशल ट्रेन 6-6 ट्रिप में चलेगी।
इस तरह होगा संचालन रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल
डाउन गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रानी कमलापति से दोपहर 2.25 पर चलेगी जो मैहर रात 10.10, सतना 10.45 पर आएगी और अगले दिन दानापुर सुबह 9.15 पर पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को दानापुर से सुबह 11.20 पर चलेगी जो सतना रात 12.55, मैहर 1.28 पर आएगी और अगले दिन रानी कमलापति सुबह 10.50 पर पहुंंचेगी।
इन स्टेशनों में होगा ठहराव
अप-डाउन की यह गाड़ी नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिजार्पुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के 24 आईसीएफ कोच रहेंगे।
सोगरिया-दानापुर स्पेशल
डाउन गाड़ी 09823 सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सोगरिया से रात 11.10 पर चलेगी जो अगले दिन मैहर सुबह 9.50, सतना 10.45 पर आएगी और दानापुर रात 11.45 पर पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से रात 1.15 पर चलेगी जो अगले दिन सतना दोपहर 2.45, मैहर 3.15 पर आएगी और सोगरिया रात 3.45 पर पहुंचेगी।
दमोह रूट से होगा संचालन
अप-डाउन की यह गाड़ी दमोह, सागर रूट से चलेगी। ट्रेन का ठहराव बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिजार्पुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के 22 एलएचबी कोच उपलब्ध रहेंगे।
3 अक्टूबर से एलएचबी कोच से दौड़ेगी ट्रेन
रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब इस गाड़ी में भी यात्रियों का सफर आरामदायक होने वाला है। टेÑन पुराने आईसीएफ कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ दौड़ेगी। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि 3 अक्टूबर से अप-डाउन की गाड़ी संख्या 11705/06 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस का संचालन एलएचबी रैक से किया जाएगा। बताया गया कि एलएचबी कोच आधुनिक डिजाइन और तकनीक से तैयार किए गए हैं। इनमें पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में बेहतर सुरक्षा विशेषताएं, अधिक आरामदायक यात्रा और उच्च गति पर संचालन की बेहतर क्षमता है। हल्के वजन की आधुनिक संरचना के कारण यात्रियों को सफर में बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
जनरल के घटेंगे एसी के बढ़ेगे कोच
बताया गया कि अभी शटल एक्सप्रेस में 16 जनरल कोच होते थे लेकिन अब इनकी संख्या 10 ही होगी। जनरल कोच कम कर रेलवे ने एसी श्रेणी के कोचों में बृद्धि की है। नई रैक संरचना में 1 एसी सेकंड, 2 एसी थर्ड, 1 एसी थर्ड इकोनॉमी, 1 एसी चेयरकार, 1 स्लीपर, 4 सेकंड चेयरकार, 10 सामान्य श्रेणी के कोच, एक गार्ड सह लगेज एवं ब्रेक वैन तथा एक जनरेटर कार शामिल है।

सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह