रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल की बर्न यूनिट में खराब एसी मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। डिप्टी सीएम के निर्देशों के बावजूद व्यवस्था नहीं सुधरी, जिससे झुलसे मरीज और उनके परिजन परेशान हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
शारीरिक पीड़ा क्या होती है, इसे रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध गांधी मेमोरियल अस्पताल के बर्न यूनिट में जाकर बखूबी समझा जा सकता है। लेकिन यहां दर्द सिर्फ आग की लपटों से नहीं मिला, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता उस दर्द में घी डालने का काम कर रही है। बर्न यूनिट में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों के हिस्से में इस वक्त राहत की ठंडी हवा नहीं, बल्कि सिस्टम की बेरुखी से उपजी यातना आ रही है।
जब डिप्टी सीएम का आदेश भी हो गया 'हवा'
अभी कुछ ही दिन पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जब पीड़ित परिजनों ने रो-रोकर उन्हें अपनी आपबीती सुनाई, तो डिप्टी सीएम खुद वार्ड का मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि कैसे खराब एसी मरीजों पर जुल्म ढा रहे हैं। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए डिप्टी सीएम ने मौके पर ही मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को जमकर फटकार लगाई थी और तत्काल एसी दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए थे। आमतौर पर डिप्टी सीएम के सख्त तेवरों के बाद प्रशासन की सुस्ती गायब हो जाती है, लेकिन जीएमएच प्रबंधन के हौसले इतने बुलंद हैं कि दो दिन बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। डीन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है और आदेश फाइलों या कहें कि कूड़ेदान की शोभा बढ़ा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या अस्पताल प्रबंधन किसी बड़े हादसे या किसी मरीज की जान जाने का इंतजार कर रहा है। अगर सूबे के उप मुख्यमंत्री के आदेशों की अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी इस तरह धज्जियां उड़ाएंगे, तो आम जनता न्याय और राहत की उम्मीद किससे करे। फिलहाल गांधी मेमोरियल अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती बेबस मरीज और उनके तीमारदार हर पल इस सिस्टम की संवेदनहीनता की आग में झुलसने को मजबूर हैं।
आग उगल रहे एसी, घर से पंखा लाने को मजबूर परिजन
अस्पताल के बर्न यूनिट में इस समय कई ऐसे मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, जो 70 फीसदी तक झुलस चुके हैं। डॉक्टरों की मानें तो ऐसे मरीजों की चमड़ी पूरी तरह डैमेज हो जाती है, जिससे असहनीय जलन होती है। इस जलन से राहत देने के लिए वार्ड में चौबीसों घंटे एयर कंडीशनर का चलना अनिवार्य है, ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित रहे। विडंबना देखिए कि अस्पताल के वार्डों में लगे एसी ठंडी हवा के बजाय आग उगल रहे हैं। झुलसे हुए मरीजों को राहत देने के बजाय ये खराब एसी उन्हें और तड़पा रहे हैं। स्थिति इतनी बदतर है कि कुछ बेबस परिजनों को अपने मरीजों की जान बचाने और उन्हें थोड़ी राहत देने के लिए अपने घरों से टेबल फैन लाकर लगाना पड़ रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मेहंदीकुंड में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी बलराम को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानें क्या था पूरा मामला।
IRCTC 11 जुलाई से रीवा से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' शुरू कर रहा है। 11 दिनों के इस टूर पैकेज में सोमनाथ, द्वारकाधीश, नागेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद यह स्थिति बनी, जिसके खिलाफ कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर अब दिखने लगा है। दरअसल चंबल अंचल के मुरैना में चंबल नदी से रेत के अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारी रतजगा कर रहे हैं। कलेक्टर-एसपी कभी रात में हाईवे पर वाहनों की चेंकिंग करवा रहे हैं, तो कभी चंबल के घाटों पर पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास रखा गया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।