भोपाल के गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में उतारने और नशा-मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
गांधी जयंती केवल महात्मा गांधी को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उनके महान आदर्शों को अपने दैनिक आचरण में ढालने का एक प्रेरणादायक अवसर है। भोपाल गांधी भवन में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने यह विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल पटेल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला और गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने स्मार्ट टीवी का लोकार्पण करने के साथ-साथ परिसर में लगी विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने गांधी भवन न्यास द्वारा आयोजित ‘आओ जानें गांधी को’ अंतर-विद्यालयीन प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस प्रतियोगिता में वाद-विवाद, कविता लेखन, चित्रकला, लघु नाटिका, मोबाइल रील और डॉक्यूमेंट्री जैसी विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। राज्यपाल ने सहयोगी शिक्षकों और निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया।
समाजसेवा में आगे आने की अपील
राज्यपाल ने कहा कि जीवन की असली सार्थकता एक अच्छा इंसान बनने और देश-समाज की भलाई के लिए कार्य करने में है। उन्होंने बुराइयों से दूर रहने और व्यसन मुक्त तथा नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर) के प्रसंग में 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान और समाजसेवा में आगे आने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए 'मातृशक्ति' के नाम पर एक पेड़ लगाने, उसकी देखभाल करने के साथ-साथ जल और विद्युत संरक्षण की दिशा में भी सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई
राज्यपाल ने कहा कि गांधी जयंती और विश्व अहिंसा दिवस पर होने वाली सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं भारत की उस समृद्ध परंपरा का हिस्सा हैं जो सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सद्भाव सिखाती है। देश की असली शक्ति उसकी विविधता में एकता में निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता के प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिये' (संत कवि नरसिंह मेहता की रचना) का स्मरण कराते हुए कहा कि यह भजन परोपकार, करुणा, सत्य, समानता और निष्काम सेवा के जीवन-मूल्य सिखाता है तथा मनुष्य को लोभ, मोह, काम, क्रोध और अहंकार से दूर रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा न्यास के पदाधिकारियों द्वारा राज्यपाल को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
भोपाल के गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में उतारने और नशा-मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।
सतना नगर निगम ने अमृत परियोजना के करीब 30 करोड़ रुपये के ठेके को समय-सीमा और तीन माह की अतिरिक्त मोहलत के बाद भी काम अधूरा रहने पर समाप्त कर दिया।
स्थानीय इतिहास के अनुसार गांधीजी 28 जनवरी 1931 को सतना आए थे। रेलवे क्षेत्र में पीपल के नीचे सभा का उल्लेख मिलता है, लेकिन आज उस ऐतिहासिक स्मृति की प्रमाणिक पहचान सुरक्षित नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह