गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव की सूचना पर अमरपाटन विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। लाइन ऑफ एक्शन पूछने पर चीफ इंजीनियर से विवाद हुआ। बाद में अधिकारी ने माफी मांगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
भाजपा के शासनकाल में अधिकारी-कर्मचारी किस प्रकार बेलगाम हो चुके हैं इसका उदाहरण समय- समय पर सामने आता रहा है। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें प्रदेश के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और अमरपाटन विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह से जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर ने बदजुवानी की। दरअसल रीवा और मैहर जिले से लगे गोविंदगढ़ तालाब में बीती रात पानी रिसाव की खबर सामने आई थी। जिस पर सोमवार को मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से हालात की जानकारी ली। जब उन्हें बताया गया कि जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर बी.के. मंडोले भी आए हुए हैं तो विधायक श्री सिंह ने उनसे फोन पर तालाब के सीपेज को रोकने के लिए किए गए उपायों और लाइन आॅफ एक्शन की जानकारी चाही। इस पर चीफ इंजीनियर ने साफ कहा कि लाइन आॅफ एक्शन से आपका क्या लेना- देना? चीफ इंजीनियर की इस बदजुवानी से नाराज विधायक ने उन्हें कार्यपालिका और विधायिका के संबंधों से लेकर लोकतांत्रिक परम्पराओं की तमाम नसीहतें देते हुए अपनी डिग्री गिनाई। हालांकि बाद में चीफ इंजीनियर ने अपने व्यवहार के लिए विधायक से क्षमा मांगी।
जब पैदा नहीं हुए तब कर ली थी इंजीनियरिंग
जल संसाधन विभाग की चीफ इंजीनियर बी.के. मंडोले की बदजुवानी से नाराज अमरपाटन विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने चीफ इंजीनियर की जमकर क्लास लगाई और उनसे पूछा कहां से इंजीनियरिंग की है और कब का जन्म है? इंजीनियर द्वारा 1975-76 अपना जन्म बताए जाने पर विधायक ने कहा कि जब आप पैदा नही हुए थे तब मैने इंजीनियरिंग कर ली थी। विधायक श्री सिंह ने इंजीनियर को अपनी डिग्री गिना डाली दरअसल, विधायक ने कहा कि हम आपसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं और इंजीनियर भी हैं, विदेश से पीएचडी की है इसके साथ ही संविधान की परिभाषा बताई। उन्होंने कहा हो सकता है मैं आपसे ज्यादा जानता हूं तो मुझे बताएं कि तालाब को बचाने के लिए आपके पास क्या तरीका है।
गोविंदगढ़ तालाब में जल रिसाव की खबर फैलने पर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल था। कई लोग अपने घर छोड़कर पहाड़ों में चले गए थे, लोग रात भर सोए नहीं थे। रिसाव की सूचना मिलने पर मैं मौके पर गया था, हालात सामान्य हैं। जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर से लाइन आफ एक्शन की जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि आपको इससे क्या लेना- देना। इस पर मैने उन्हें बताया कि मैं भी इंजीनियर हूं, विदेश से पढ़ाई की है, पीएचडी की है। जो तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं उन्हें लोगों को बेहतर तरीके से मैं समझा सकता हूं। आप नहीं समझा सकते। इसके बाद उन्होंने रिसाव रोकने के लिए किए जा रहे उपयों की जानकारी दी। लोग घबराएं नहीं , अफवाहों पर भरोसा न करें। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह, विधायक अमरपाटन
पानी का रिसाव बंद, बांध के क्षरण के संकेत नहीं
मैहर और रीवा जिले की सीमा पर स्थित गोविंदगढ़ तालाब की मेढ़ में पानी रिसाव की सूचना के बाद सोमवार की पूर्व मंत्री एवं अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से रिसाव की जानकारी ली और तत्काल आवश्यक कदम उठाकर सीपेज को बंद करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेढ़ के उस हिस्से को भी देखा, जहां से पानी रिसने की सूचना मिली थी। उनकी मौजूदगी में संबंधित टीम द्वारा पत्थर, कंक्रीट और सीमेंट की मदद से रिसाव वाले स्थान को भरने का काम शुरू किया गया। विधायक ने स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि स्थिति सामान्य है और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। जांच के दौरान बांध की आरडी 3750 से 3800 मीटर के बीच दो स्थानों पर मामूली जल रिसाव पाया गया। अधिकारियों के अनुसार रिसाव आधे एचपी से भी कम मात्रा में है।
जलस्तर कम होने पर होगा स्थानीय समाधान
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रिसाव निर्धारित सीमा के भीतर है और बांध के क्षरण के कोई संकेत नहीं मिले हैं। मौके पर किसी विषम परिस्थिति के बनने की संभावना भी नहीं बताई गई है। अधिकारियों ने कहा कि रबी फसल की सिंचाई के बाद जलस्तर कम होने पर रिसाव रोकने के लिए स्थायी उपचार कार्य कराया जाएगा। जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर बी.के. मंडोले ने भी स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि मेढ़ में किसी बड़ी क्षति जैसी स्थिति नहीं है। रिसाव वाले स्थान पर आवश्यक कार्य कराया जा रहा है।

सतना के होटल चन्द्रब्यूह के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव मिला। कमरे से शराब की 20 से ज्यादा खाली बोतलें, अधजली सिगरेट और दवाओं के रैपर मिले। पुलिस जांच जारी है।
गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव की सूचना पर अमरपाटन विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। लाइन ऑफ एक्शन पूछने पर चीफ इंजीनियर से विवाद हुआ। बाद में अधिकारी ने माफी मांगी।
छुलहा गांव में 900 मीटर मुख्य रास्ता बंद होने और मुरुम नहीं डाले जाने से ग्रामीण दोबारा धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के बाद सड़क पर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज से मुंबई और उधना जाने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस बनाने की मंजूरी दी है। सतना समेत प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
सतना में सैम बच्चों की भूख जांच और दस्तक अभियान की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने हर 15 दिन संयुक्त समीक्षा के निर्देश दिए। खाद, अपार आईडी और सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा हुई।
सतना में मलेरिया नियंत्रण अभियान के बावजूद नया पॉजिटिव मरीज मिला। छह माह में 22 मलेरिया और 32 डेंगू केस सामने आए। आठ ब्लॉकों के 41 गांव डेंजर जोन में हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण से जुड़े कई ऐतिहासिक प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश की तीन प्रमुख महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक निरंतर जारी रखने और उनके सुचारू संचालन के लिए 1,32,828 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
मध्यप्रदेश में चंबल अंचल के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे।
ग्वालियर के एडीजे कोर्ट में सिंधिया राजपरिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर सुनवाई हुई। त्रिपुरा राजघराने की प्रतिमा देवी की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने जवाब दाखिल किया है। जानिए इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद की पूरी अपडेट।
भोपाल के समरधा जंगल में मिले एक साल के बाघ के शावक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच में बड़े बाघ के साथ टेरिटोरियल फाइट (क्षेत्रीय वर्चस्व) को मौत की वजह माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह