केंद्र सरकार ने डीजल खरीद को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब आम ग्राहक एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल खरीद सकेंगे, वहीं फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स के रिटेल पंप से तेल लेने पर रोक लगा दी गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की अचानक बढ़ी असामान्य बिक्री और किल्लत की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 'मोटर स्पिरिट एंड हाई स्पीड डीजल (टेंपररी रेगुलेशन ऑफ सप्लाई थ्रू रिटेल आउटलेट्स) ऑर्डर, 2026' जारी किया है। यह नया नियम 11 जून 2026 से लागू हो गया है और शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा।
नए सरकारी आदेश के तहत आम ग्राहकों और गाड़ियों के लिए डीजल खरीदने के नियमों को कड़ा कर दिया गया है। अब कोई भी आम ग्राहक या गाड़ी एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएगा। रिटेल पंप से खरीदे गए इस डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह पाबंदी होगी। रिटेल पंपों पर डीजल केवल गाड़ियों के फ्यूल टैंक या फिर पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) द्वारा अप्रूव्ड कंटेनरों में ही भरा जा सकेगा।
अब कोई भी फैक्ट्री, कॉमर्शियल संस्थान या बड़ी संस्थाएं आम जनता वाले पेट्रोल पंप (रिटेल आउटलेट) से ईंधन नहीं खरीद सकेंगी। इन बड़े उपभोक्ताओं (Bulk Consumers) को अब केवल तय बल्क सप्लाई चैनलों या अपने खुद के कंज्यूमर पंपों से ही तेल खरीदना होगा।
बड़ी इंडस्ट्रीज और फैक्ट्रियां
टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर्स (मोबाइल टावर कंपनियां)
बड़े ट्रांसपोर्ट फ्लीट्स (बड़ी बस या ट्रक कंपनियां)
कंस्ट्रक्शन फर्में और बिजली उत्पादन (पावर जनरेशन) के लिए भारी मात्रा में डीजल इस्तेमाल करने वाले संस्थान।
इस साल फरवरी के आखिरी हफ्ते में पश्चिम एशिया में पैदा हुए भू-राजनीतिक संकट के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए रिटेल पंपों पर दाम नहीं बढ़ाए, लेकिन थोक खरीदारों के लिए कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ दीं।
इसी वजह से थोक (Bulk) और फुटकर (Retail) कीमतों में भारी अंतर आ गया...
मसलन, दिल्ली में रिटेल पंप पर डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर है, जबकि उद्योगों के लिए बल्क डीजल का भाव ₹134.50 प्रति लीटर है। दोनों के बीच करीब ₹39.30 प्रति लीटर का सीधा अंतर है।
इस भारी अंतर के कारण फैक्ट्रियों और बड़े खरीदारों ने थोक में तेल मंगाना बंद कर दिया और सीधे रिटेल पेट्रोल पंपों पर गाड़ियां भेजकर तेल खरीदना शुरू कर दिया, जिससे आम जनता के लिए तेल की किल्लत का खतरा पैदा हो गया था।
सरकार ने साफ कर दिया है कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को जमाखोरी, कालाबाजारी और तेल के अवैध डायवर्जन के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था को लागू करने की जिम्मेदारी सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) को सौंपी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की हालिया मीडिया बातचीत में भारत की कोई भूमिका नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने FCRA बिल पर विदेशी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से देश की संसद का आंतरिक मामला है।
नीट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और सदन में जवाब की मांग कर रहा है। हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। आप और भाजपा के बीच तीखी नोक-झोंक के बीच दो विधायक सदन में लगभग शारीरिक रूप से भिड़ने को तैयार होते दिखे। इससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों के विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान स्थानीय 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई।
क्षेत्रीय दलों को 2024-25 में मिले 20 हजार रुपए से अधिक के घोषित चंदे में इससे एक साल पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। द्रमुक सबसे अधिक चंदा पाने वाली पार्टी बनकर उभरी है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया है। 4,000 किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने IIMUN के कार्यक्रम में Gen-Z, शिक्षा बजट, महिलाओं की भागीदारी, LGBTQ और पड़ोसी देशों के संबंधों पर खुलकर अपने विचार रखे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से 'क्या बोलती पब्लिक' देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और संस्थागत जवाबदेही जैसे मुद्दों पर गांव-शहर जाकर युवाओं से चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की खबरों का खंडन किया है। जानिए SAF और एथेनॉल में क्या अंतर है और सरकार का इस पर क्या रुख है।