मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।

क्राइम न्यूज
पूरी वारदात को बेहद इत्मीनान से अंजाम दिया डैकेतों ने
मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के चक चुरेला गांव में एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हथियारों से लैस 8 से 10 बदमाशों ने डॉक्टर कमल मीणा के पैतृक घर को निशाना बनाते हुए करीब 3 करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम दिया। घटना के समय घर में केवल बुजुर्ग माता-पिता और पंचायत सचिव पवन मीणा का छोटा भाई मौजूद था। बदमाशों ने खिड़की काटकर घर में प्रवेश किया और पूरी वारदात को बेहद इत्मीनान से अंजाम दिया। इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉक्टर कमल मीणा और उनके दोनों भाई नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। छोटा भाई पवन मीणा पंचायत सचिव हैं, जिनकी पत्नी सावन के महीने में अपने मायके गई हुई थीं। घटना की रात घर में केवल उनके बुजुर्ग पिता बाबूलाल मीणा, माता और छोटा भाई सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद बदमाश घर के पीछे पहुंचे और खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए।
घर के अंदर दाखिल होते ही बदमाशों ने सबसे पहले बुजुर्ग माता-पिता और छोटे भाई के कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि कोई भी बाहर न निकल सके और किसी प्रकार का विरोध न हो सके। इसके बाद बेखौफ बदमाशों ने तीनों भाइयों के कमरों में प्रवेश किया और अलमारियां, लॉकर व बक्से के ताले तोड़कर कीमती सामान खंगालना शुरू कर दिया। अपराधियों ने इस सुनियोजित डकैती को घंटों तक आराम से अंजाम दिया।
प्रारंभिक जांच और परिजनों के अनुसार, बदमाश घर से करीब ढाई किलो सोना, लगभग छह किलो चांदी, 11 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल अपने साथ ले गए। चुराए गए कुल सामान और नकदी की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा आधिकारिक मूल्यांकन और जांच के बाद ही अंतिम आंकड़े स्पष्ट हो सकेंगे।
पीड़ित परिवार के मुखिया बाबूलाल मीणा ने आशंका जताई है कि इस दुस्साहसिक वारदात को किसी कुख्यात पारदी गिरोह ने अंजाम दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में इस तरह के गिरोहों की आवाजाही और संदेहास्पद गतिविधियों के कारण लगातार भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी खास गिरोह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित एंगल से गहराई से जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम और डॉग स्क्वॉड को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में कड़ी नाकेबंदी कर दी गई है। 50 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों की टीम आसपास के गांवों, खेतों, जंगलों और संभावित रास्तों पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस तकनीकी सबूतों और अन्य सुरागों के सहारे आरोपियों तक पहुंचने के लिए जुटी हुई है

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।