अंकित बालियान की हत्या के दो आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। दो आरोपियों की पुलिस तलााश कर रही है।

शामली। स्टार समाचार वेब
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली। शामली जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सिंगर की हत्या करने वाले 50-50 हजार रुपए के दो इनामी शूटर सुमित और मोहित ढेर हो गए।
शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर शामली से हरियाणा के सोनीपत की ओर भाग रहे थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारे गए दोनों अपराधी सोनीपत के रहने वाले थे, जिनमें सुमित पर एक और मोहित पर कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
बीते 26 अगस्त की शाम को हरियाणवी गायक 32 वर्षीय अंकित बालियान शामली में जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर करीब 18 राउंड गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में मुख्य रूप से चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से दो (सुमित और मोहित) एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जबकि सत्यम और आर्यन नामक दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इस एनकाउंटर के बाद मृतक सिंगर के पिता सतबीर ने राहत की सांस लेते हुए मीडिया से कहा कि उन्हें अभी "आधा इंसाफ" मिला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि आज यह कार्रवाई नहीं होती तो उनका कानून से भरोसा उठ जाता। हालांकि, उन्होंने मांग की है कि बाकी बचे दोनों फरार आरोपियों को भी जल्द एनकाउंटर में ढेर किया जाए, तभी उनके परिवार को पूरी तसल्ली मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की असल वजह का खुलासा किया है। डीजीपी ने बताया कि यह हत्या पुरानी गैंगवार और एक गाने के विवाद का नतीजा है। साल 2021 में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुए जितेंद्र मान उर्फ गोगी हत्याकांड के बाद से गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। अंकित बालियान ने हाल ही में एक गाने में एक्टिंग की थी, हालांकि उस गाने के बोल और संगीत उनका नहीं था, लेकिन इसके बावजूद गैंग्स से जुड़े अपराधियों ने उसे विरोधी गुट के समर्थन से जोड़ लिया। डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश से बाहर बैठकर आपराधिक साजिश रचने वाले और शूटर भेजने वाले तत्व यह न समझें कि वे कानून की पहुंच से बाहर हैं। इस पूरे ऑपरेशन में हरियाणा और दिल्ली पुलिस का भी सराहनीय सहयोग रहा है।
अंकित बालियान की हत्या के दो आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। दो आरोपियों की पुलिस तलााश कर रही है।
प्रयागराज और कौशांबी सीमा पर स्थित मोहम्मदपुर गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित CJP मार्च पर रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मार्च रोकने के लिए फिलहाल कोई ठोस वजह नहीं है।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण हवन पर विवाद गहरा गया है। राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
एक तरफ जहां भारतीय महिलाएं आज अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक, रक्षा बलों से लेकर कॉपोर्रेट बोर्डरूम और राजनीति तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ समाज के कुछ रूढ़िवादी वर्ग उन्हें सुरक्षा के नाम पर चार दीवारों में कैद रखने की वकालत कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को एक याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया है जिसमें पेट्रोल पंपों पर बेचे जा रहे पेट्रोल में इथेनॉल के ब्लेंडिंग का प्रतिशत स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने और इसे पेट्रोल बिल व रसीद पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश की मांग की गई थी।
केंद्र सरकार ने 'लीगल मेट्रोलॉजी (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) रूल्स, 2026' को अधिसूचित कर दिया है। जानिए मार्च 2027 से लागू होने वाले इस नए नियम के फायदे, उद्देश्य और अन्य खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष मिशन, स्वच्छता अभियानों, नशा मुक्त भारत और वैश्विक स्तर पर तिरंगे के मान से जुड़ी विभिन्न प्रेरक कहानियों को साझा किया।
देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।
एनडीए में आरक्षण के सब-कैटेगराइजेशन और कोटे के अंदर कोटे को लेकर विवाद गहरा गया है। संतोष कुमार सुमन और जीतन राम मांझी के समर्थन के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा पलटवार करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह