मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में घोषणा की कि इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही श्रीराम वन गमन पथ, गौ-पालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा के श्री डेलनपुर बालाजी धाम के नवनिर्मित मंदिर में कलश प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया।
नागदा। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा के श्री बालाजी धाम में आयोजित श्रीराम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 'इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन' का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब इसमें नागदा, धार और रतलाम को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही, सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन को ध्यान में रखते हुए उज्जैन और आसपास के जिलों में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने दो प्रमुख योजनाओं पर काम तेज कर दिया है-
श्रीराम वन गमन पथ: राज्य के उन सभी स्थानों को विकसित किया जा रहा है, जहां प्रभु श्रीराम के चरण पड़े थे। इसके अलावा, चित्रकूट में 2000 करोड़ रुपये की लागत से भव्य धाम का निर्माण जारी है।
श्रीकृष्ण पाथेय: भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित धर्म स्थलों को 'श्रीकृष्ण पाथेय' के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु बेहतर सुविधाओं के साथ दर्शन कर सकें।
गौ-पालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने विशेष संकल्प दोहराया...
दूध उत्पादन लक्ष्य: राज्य सरकार ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को वर्तमान 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
वित्तीय सहायता: 'डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना' के तहत 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। साथ ही, प्राकृतिक खेती और गौ-पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रति गाय 1100 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने नागदा के श्री बालाजी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फर्श निर्माण, बाउंड्री वॉल और शुद्ध पेयजल जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस गरिमामय कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।