जबलपुर हाईकोर्ट ने नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं दिए जाने के मामले में BPCL से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। याचिका में दावा किया गया है कि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जबकि BPCL ने वैश्विक परिस्थितियों और सीमित एलपीजी आपूर्ति का हवाला दिया है।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
घरेलू एलपीजी गैस के नए कनेक्शन जारी नहीं किए जाने के मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। इस मुद्दे को चुनौती देते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) से 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया है।
जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पूछा कि जब केंद्र या राज्य सरकार की ओर से नए गैस कनेक्शन रोकने संबंधी कोई आदेश, अधिसूचना या परिपत्र जारी नहीं किया गया है, तो फिर उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन देने से क्यों रोका जा रहा है। अदालत ने इस संबंध में बीपीसीएल को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
नए कनेक्शन देने से किया जा रहा इनकार
याचिका जबलपुर निवासी अनुकृति दीक्षित की ओर से दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि बीपीसीएल और उसके अधिकृत वितरक बिना किसी सरकारी आदेश के नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन देने से इनकार कर रहे हैं। याचिका में यह भी तर्क दिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना या निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, जिनके आधार पर नए कनेक्शन रोके जा सकें। याचिका में एलपीजी नियंत्रण आदेश, 2000 का भी हवाला दिया गया है। इसके अनुसार, नए गैस कनेक्शन के पंजीयन या वितरण से इनकार करना प्रतिबंधित गतिविधि की श्रेणी में आता है।
15 दिनों के अंदर मांगा जवाब
सुनवाई के दौरान बीपीसीएल की ओर से अदालत को बताया गया कि वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और एलपीजी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए नए गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से रोके गए हैं। कंपनी का कहना है कि उसकी प्राथमिकता मौजूदा उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना है। अब इस मामले में बीपीसीएल को 15 दिनों के भीतर अपना विस्तृत जवाब हाईकोर्ट में प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।
इंदौर-देवास हाईवे पर रीवा से इंदौर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित। घटना का पूरा विवरण यहाँ पढ़ें।
महादेव बेटिंग ऐप केस में भोपाल के दो भाइयों विशाल और धीरज आहूजा के खिलाफ CBI ने चार्जशीट दाखिल की है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर तलाश तेज कर दी गई है।
जबलपुर हाईकोर्ट ने नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं दिए जाने के मामले में BPCL से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। याचिका में दावा किया गया है कि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जबकि BPCL ने वैश्विक परिस्थितियों और सीमित एलपीजी आपूर्ति का हवाला दिया है।
कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की संदिग्ध मौतों पर जबलपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सभी 9 टाइगर रिजर्व में डॉक्टरों की भर्ती और टीकाकरण की रिपोर्ट मांगी है।
इंदौर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई से जुड़े मामले में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरदार सरोवर परियोजना के भुगतान समझौते पर मोहन सरकार को घेरा। 7,669 करोड़ के दावे को छोड़ने पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
इंदौर के 31 अस्पतालों की वैधता पर दायर जनहित याचिका में बड़ा खुलासा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सुरक्षा देने का आदेश दिया, जबकि फर्जी भवन अनुमति और गलत रिपोर्ट पेश करने के आरोपों पर प्रशासन को घेरा।
राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई। गिरफ्तारी मेमो में टाइपिंग मिस्टेक के आधार पर मिली जमानत पर कोर्ट ने उठाए सवाल। जानें पूरा मामला और लेटेस्ट अपडेट।
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल में आज सीएम डॉ. मोहन यादव कालापीपल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो शुरू हुआ। वहीं कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण -भूमिपूजन किया।
अगर मेडिकल कॉलेज राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो अब मुश्किल बढ़ जाएगी। आयोग ने ऐसे 70 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों की पहचान की है, जिन्होंने अब तक अनिवार्य सीसीटीवी कैमरे और निगरानी प्रणाली से जुड़े नियम पूरे नहीं किए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह