मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरदार सरोवर परियोजना के भुगतान समझौते पर मोहन सरकार को घेरा। 7,669 करोड़ के दावे को छोड़ने पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

मध्य प्रदेश की राजनीति में सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े अंतरराज्यीय भुगतान विवाद के समाधान को लेकर घमासान छिड़ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इस पूरे समझौते को राज्य के हितों के खिलाफ बताया है।
भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जी, आप राजा हरिश्चंद्र नहीं हैं कि आपके हर शब्द को जनता बिना प्रमाण के सच मान लेगी।" पटवारी ने चुनौती देते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता बरतनी चाहिए।
कांग्रेस का मुख्य आरोप यह है कि सरदार सरोवर परियोजना के कारण मध्य प्रदेश को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा है। पटवारी ने बताया कि राज्य की उपजाऊ कृषि भूमि, विशाल वन क्षेत्र और बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों का विस्थापन हुआ है।
दावे का आधार: प्रदेश ने अपने नुकसान के एवज में 7,669 करोड़ रुपए का दावा पेश किया था।
सरकार का बचाव: सरकार अब यह प्रचार कर रही है कि गुजरात की 1,500 करोड़ की देनदारी को 231 करोड़ में निपटाकर 1,268 करोड़ की बचत की गई है।
कांग्रेस का सवाल: पटवारी ने पूछा कि यदि गुजरात से वसूली गई राशि बचत है, तो मध्य प्रदेश के हजारों करोड़ के दावे को बिना किसी स्पष्टीकरण के क्यों छोड़ दिया गया?
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से कई संवैधानिक और प्रक्रियात्मक प्रश्न पूछे हैं। पटवारी ने सवाल किया है कि क्या इस समझौते पर राज्य कैबिनेट में विस्तृत चर्चा हुई? क्या इस महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पर्यावरणविदों और विषय विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया? दिल्ली बैठक में शामिल होने जा रहे अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि वे 7,500 करोड़ के दावों की तैयारी के साथ जा रहे थे, तो अचानक यह दावा कैसे समाप्त हो गया?
प्रेस वार्ता में पटवारी ने राज्य की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पर वर्तमान में 5.61 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज हो चुका है। सरकार का आरोप है कि विकास कार्यों के बजाय नए कर्ज लेकर फिजूलखर्ची और प्रचार-प्रसार पर धन लुटाया जा रहा है। हाल ही में लिए गए 3,600 करोड़ रुपए के नए कर्ज का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे प्रदेश की आर्थिक विफलता बताया।
श्वेत पत्र (White Paper): सरकार सरदार सरोवर समझौते पर एक विस्तृत श्वेत पत्र जारी करे।
दस्तावेजी पारदर्शिता: मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच हुई सहमति की शर्तों को सार्वजनिक किया जाए।
विधानसभा में चर्चा: इस पूरे मुद्दे पर विधानसभा के पटल पर चर्चा कराई जाए।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरदार सरोवर परियोजना के भुगतान समझौते पर मोहन सरकार को घेरा। 7,669 करोड़ के दावे को छोड़ने पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
इंदौर के 31 अस्पतालों की वैधता पर दायर जनहित याचिका में बड़ा खुलासा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सुरक्षा देने का आदेश दिया, जबकि फर्जी भवन अनुमति और गलत रिपोर्ट पेश करने के आरोपों पर प्रशासन को घेरा।
राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई। गिरफ्तारी मेमो में टाइपिंग मिस्टेक के आधार पर मिली जमानत पर कोर्ट ने उठाए सवाल। जानें पूरा मामला और लेटेस्ट अपडेट।
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल में आज सीएम डॉ. मोहन यादव कालापीपल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो शुरू हुआ। वहीं कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण -भूमिपूजन किया।
अगर मेडिकल कॉलेज राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो अब मुश्किल बढ़ जाएगी। आयोग ने ऐसे 70 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों की पहचान की है, जिन्होंने अब तक अनिवार्य सीसीटीवी कैमरे और निगरानी प्रणाली से जुड़े नियम पूरे नहीं किए हैं।
मध्य प्रदेश में ग्रामीणों को रोजगार देने वाली योजना वीबी-जी रामजी की शुरुआत हो गई है। योजना के तहत ग्रामीणों को दिए जाने वाले कामों को विस्तार किया गया है। मनरेगा केवल गांवों में कुएं, तालाब और सड़क बनाने जैसे कामों तक ही सीमित थी।
मध्यप्रदेश की नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जाति प्रमाण पत्र विवाद मंत्री के गले की फांस बन गया है। दरअसल, जाति प्रमाण पत्र से जुड़े केस में गांव में ढोल पिटवाकर सूचना देने के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समीप गुरुवार तड़के 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आर्टिका कार हाइवे पर खड़े ट्रक से भिड़ गई।
ग्वालियर के सिंधिया राजघराने का दशकों पुराना संपत्ति विवाद सुलझने की राह पर है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं के बीच अरबों रुपये की शाही विरासतों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बनी। जानें क्या है समझौते का मूल मंत्र।
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। निकाह काजी मोहम्मद मआज़ खान ने दो पदों से इस्तीफा देकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जानें पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह