जबलपुर में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6,600 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो एमआर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह यूपी से नशीली दवाइयां लाकर सप्लाई करता था।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की क्राइम ब्रांच और जबलपुर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत अवैध नशीले इंजेक्शनों के एक बहुत बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने मामले में दो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं, जो कम दाम पर इंजेक्शन लाकर नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचते थे। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 6,600 नशीले इंजेक्शन, एक ई-रिक्शा और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
थाना बेलबाग पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बस के माध्यम से रीवा, सतना और कटनी होते हुए नशीले इंजेक्शनों की एक बड़ी खेप जबलपुर लाई गई है। इस जानकारी के बाद एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने रामलीला मैदान के पास घेराबंदी कर ई-रिक्शा (नंबर MP-20-ZX-7302) के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा। आरोपी की पहचान समता कॉलोनी (गोहलपुर) निवासी दुर्गा पटेल (46) के रूप में हुई। ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर पुलिस को तीन कार्टन और एक सफेद बोरी मिली, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां थीं।
एविल इंजेक्शन (Pheniramine Maleate): 1,200 शीशियां (कीमत लगभग ₹26,400)
बुग्रेनॉर्फिन इंजेक्शन (TALGESIC): 2,000 इंजेक्शन (कीमत लगभग ₹54,400)
पकड़े गए आरोपी दुर्गा पटेल ने खुलासा किया कि वह यह खेप गोहलपुर निवासी अमजद खान के कहने पर मोहम्मद आरिफ तक पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद आरिफ (32) और अमजद खान (48) को भी गिरफ्तार कर लिया।
आगे की पूछताछ में सैय्यद अशरफ अली और मदनमहल निवासी सौरभ नामदेव के नाम भी सामने आए, जिसके बाद उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, सौरभ नामदेव ही उत्तर प्रदेश से ये इंजेक्शन मंगवाता था और अमजद के जरिए इनकी सप्लाई करवाता था। इस मामले में सौरभ सोनकर नाम का एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है। सभी आरोपियों के खिलाफ मप्र ड्रग्स कंट्रोल एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसी कड़ी में बेलबाग और आधारताल थाना पुलिस ने मिल्क स्कीम क्षेत्र में एक और बड़ी कार्रवाई की। यहाँ पुलिस ने बजरंग बाड़ा निवासी गीतांशु साहू (25) को चार बोरियों के साथ गिरफ्तार किया। इन बोरियों से पुलिस को 2,300 एविल और 1,100 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन (कुल 3,400 इंजेक्शन) मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये इंजेक्शन उसे भानतलैया निवासी कल्लू दद्दा ने बेचने के लिए दिए थे।
एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गिरोह बेहद शातिराना तरीके से काम कर रहा था। आरोपी एविल और बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन को मिलाकर एक 'कॉम्बो' तैयार करते थे, जिसे सिरिंज के माध्यम से नशा करने वालों को ₹300 से ₹500 के बीच ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। पुलिस अब इस रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दुर्गा पटेल (उम्र 46 वर्ष) – निवासी समता कॉलोनी, गोहलपुर
मोहम्मद आरिफ (उम्र 32 वर्ष) – निवासी ठक्कर ग्राम, हनुमानताल
अमजद खान (उम्र 48 वर्ष) – निवासी गाजी नगर, गोहलपुर
सैय्यद अशरफ अली उर्फ जीजा (उम्र 39 वर्ष) – निवासी बंद कुआं, ओमती
सौरभ नामदेव (उम्र 45 वर्ष) – निवासी मदनमहल
गीतांशु साहू (उम्र 26 वर्ष) – निवासी बजरंग बाड़ा, आधारताल
यह भी पढ़ें...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह