जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 87 वर्षीय आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल मंजूर की। जानिए क्या रहे अदालत के निर्देश और सरकारी आपत्तियां।

राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने आसाराम को दी 20 दिन की पैरोल, 13 साल में पहली बार मिली राहत।
राज्य सरकार और पुलिस ने सुरक्षा कारणों और अन्य राज्यों में मामलों का हवाला देकर पैरोल का किया था विरोध।
अदालत ने कहा कि पूर्व में अंतरिम जमानत के दौरान शर्तों के उल्लंघन या गवाहों को प्रभावित करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
राजस्थान। स्टार समाचार वेब
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 87 वर्षीय आसाराम को 13 साल बाद पहली बार 20 दिन की पैरोल मंजूर कर ली है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने यह महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि पैरोल याचिका खारिज करने के लिए प्रशासन की ओर से पेश की गई आशंकाओं का कोई ठोस आधार रिकॉर्ड पर उपलब्ध नहीं है।
सुनवाई के दौरान आसाराम की तरफ से अधिवक्ता कालूराम भाटी और यशपाल सिंह राजपुरोहित ने पक्ष रखा। वहीं, राज्य सरकार ने अदालत को अवगत कराया कि जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में पैरोल आवेदन को खारिज करने की अनुशंसा की गई थी।
प्रशासन की ओर से तर्क दिया गया था कि रिहाई मिलने पर आसाराम के फरार होने की आशंका है। इसके अलावा, राजस्थान के बाहर अन्य राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज होने और गुजरात अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने का हवाला दिया गया। सरकार ने यह भी दलील दी कि मेडिकल अधिकारी ने फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया है और शिकायतकर्ता के परिवार की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर खतरा हो सकता है।
तमाम तर्कों पर गौर करने के बाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आसाराम पिछले करीब 13 साल, एक महीने और 24 दिन से लगातार जेल में बंद हैं। इस लंबी अवधि के दौरान जब उन्हें पहले अंतरिम जमानत मिली थी, तब जमानत की शर्तों का दुरुपयोग करने, फरार होने या गवाहों व समाज को प्रभावित करने की कोई भी शिकायत सामने नहीं आई थी।
अदालत ने साफ किया कि केवल आशंकाओं के आधार पर किसी कैदी को उसके कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके और 25-25 हजार रुपये के दो स्थानीय जमानतदार पेश करने की शर्त पर 20 दिन की पैरोल स्वीकृत कर दी है। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें नियमानुसार वापस आत्मसमर्पण करना होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।