मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देश और अकादमिक कैलेंडर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

मध्य प्रदेश के शासकीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में करीब नौ साल के लंबे अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। जबलपुर निवासी छात्र नेता अदनान अंसारी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 2026-27 का अकादमिक कैलेंडर पेश करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सरकार ने अकादमिक कैलेंडर में सितंबर माह में चुनाव कराने का प्रावधान किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने इस कैलेंडर को रिकॉर्ड पर लेते हुए चुनाव प्रक्रिया के निर्देश दिए हैं।
अकॉर्डमिक कैलेंडर में चुनाव का प्रावधान होने के बावजूद यह अभी तय नहीं हुआ है कि चुनाव प्रत्यक्ष होंगे या अप्रत्यक्ष प्रणाली के तहत कराए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कहना है कि चुनाव व्यवस्था को लेकर छात्र संगठनों से चर्चा के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। दूसरी ओर, कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) ने हर छात्र को सीधे अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार देने के लिए प्रत्यक्ष चुनाव की पुरजोर मांग की है और मांग पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
चुनाव की घोषणा से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश को 13 अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और छात्रसंघ चुनावों के लिए विशेष प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इन प्रभारियों को विभिन्न छात्र संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर जीत सुनिश्चित करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्य प्रदेश में वर्ष 2003 में तत्कालीन सरकार ने प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कुछ समय तक अप्रत्यक्ष चुनाव हुए। वर्ष 2006 में उज्जैन के माधव कॉलेज में प्रोफेसर एचएस सभरवाल की दुखद घटना के बाद चुनावों पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया था। वर्ष 2017 में नौ साल बाद आंशिक रूप से चुनाव बहाल किए गए थे, लेकिन उसके बाद कोरोना और अन्य कारणों से यह प्रक्रिया थम गई। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमोदित लिंगदोह समिति की सिफारिशों (जैसे उम्मीदवारों की आयु, उपस्थिति, और खर्च की सीमा) के मानकों के आधार पर एक बार फिर कैंपस की राजनीति गर्माने लगी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।