मध्य प्रदेश में साइबर हमलों के खतरे को देखते हुए 22 सरकारी वेबसाइट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जानिए पीएचपी वर्जन अपडेट और साइबर सुरक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल में मध्य प्रदेश शासन की 22 सरकारी वेबसाइट्स को फिलहाल एहतियातन बंद कर दिया गया है। इन वेबसाइट्स के सर्वर में इस्तेमाल होने वाली पीएचपी (PHP) प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के वर्जन को अपडेट किया जा रहा है। दरअसल, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने हाल ही में देशभर के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया था, जिसमें सरकारी सिस्टम्स में सेंध लगने की आशंका जताई गई थी। इसी खतरे को भांपते हुए और सरकारी डेटा की सुरक्षा से कोई समझौता न करते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव एम. सेल्वेंद्रन के अनुसार, सरकारी डेटा को सुरक्षित रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। चूंकि अधिकांश शासकीय वेबसाइट्स पीएचपी (PHP) वर्जन पर आधारित होती हैं, इसलिए सर्वर में संभावित साइबर हमलों को रोकने के लिए यह अपडेशन जरूरी था। तकनीकी काम पूरा होने के बाद इन सभी वेबसाइट्स को एक-एक करके दोबारा लाइव कर दिया जाएगा।
साइबर मामलों के जानकार अभिषेक चौरिया का कहना है कि वर्तमान समय में सरकारी विभागों को साइबर खतरों से निपटने के लिए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सुरक्षा पुख्ता करने के लिए निम्नलिखित उपाय सुझाए हैं:
सभी सरकारी विभागों में साइबर सुरक्षा और जांच के लिए एक समर्पित विशेषज्ञ टीम का होना अनिवार्य है।
सॉफ्टवेयर, विंडोज और ऑपरेटिंग सिस्टम को नियमित रूप से अपडेट रखा जाना चाहिए।
कमजोर पासवर्ड, फिशिंग ईमेल्स और ओपन रिमोट डेस्कटॉप जैसी कमजोरियों को दूर करना जरूरी है।
मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA), प्रमाणित एंटीवायरस और EDR का उपयोग बढ़ाया जाए।
नियमित डेटा बैकअप और पेन ड्राइव के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने जैसे एहतियात बरते जाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, साथ ही पिछोर को जिला बनाने और कई विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं हुईं।
मध्य प्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी का असर शुरू हो गया है। राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आगामी दिनों का मौसम और तापमान का रिकॉर्ड।
मध्य प्रदेश में 21 नवंबर से 'एनीव्हेयर रजिस्ट्री' की सुविधा शुरू हो रही है। अब लोग प्रदेश के किसी भी कोने में स्थित संपत्ति की रजिस्ट्री अपने शहर से ही करा सकेंगे। जानें इसके फायदे, नियम और प्रक्रिया।
मध्य प्रदेश में साइबर हमलों के खतरे को देखते हुए 22 सरकारी वेबसाइट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जानिए पीएचपी वर्जन अपडेट और साइबर सुरक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 24 नवंबर से पांच दिवसीय विदेश दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान वे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाएंगे। वहां मुख्यमंत्री प्रमुख निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। जानें नाम जोड़ने, हटाने और विशेष शिविरों की तारीखें।
मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने की पुष्टि।
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाली बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ को ऐसी बसें जब्त करने और परमिट रद्द करने की अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर में एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होनी चाहिए। कोर्ट ने 90 दिन के भीतर बकाया वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर के कॉन्सर्ट में बम धमाके की फर्जी धमकी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा। देवास के युवक की हैक की गई ईमेल आईडी और अमेरिकी VPN के जरिए भेजे गए थे धमकी भरे मेल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह