सतना के मझगवां भट्टा में कृषि भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों के बावजूद पटवारी रिपोर्ट में अतिक्रमण नहीं मिला। एसडीएम के जांच निर्देश, विक्रय पत्र और न्यायालय के स्थगन आदेश जांच के दायरे में हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रघुराजनगर तहसील के मझगवां भट्टा क्षेत्र में कृषि भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग का मामला अब राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जिस जमीन पर भूखंड काटकर बिक्री करने, रास्ते बनाने और अवैध कॉलोनी विकसित करने की शिकायतें की गईं, उसी जमीन को पटवारी की मौका जांच रिपोर्ट में कृषि उपयोग की भूमि बताया गया है। रिपोर्ट में अवैध मकान, नाली निर्माण और अन्य व्यावसायिक निर्माण नहीं मिलने का उल्लेख करते हुए अतिक्रमण से भी इनकार किया गया है। इसके आधार पर अवैध कॉलोनी संबंधी कार्रवाई और अभिलेखीय टीप विलोपित करने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में दिलचस्प पहलू यह है कि पटवारी की रिपोर्ट में एक तरफ भूमि को कृषि उपयोग में होना बताया गया है, वहीं दूसरी तरफ नगर तथा ग्राम निवेश (टीएनसीपी) की स्वीकृति और डायवर्जन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने का भी उल्लेख है। ऐसे में सवाल यह है कि यदि भूमि पर भूखंडों की बिक्री और प्लॉटिंग की शिकायतें थीं, तो केवल मौके पर कृषि गतिविधि पाए जाने से उन शिकायतों का निराकरण कैसे मान लिया गया? क्या भूखंडों के विक्रय, रास्तों की स्थिति और जमीन के वास्तविक उपयोग की अलग से जांच की गई?
विक्रय पत्र और स्थगन आदेश भी सवालों के घेरे में
आकांक्षा सिंह पत्नी राघवेन्द्र सिंह के पक्ष में 3 जुलाई 2026 को निष्पादित विक्रय पत्र क्रमांक आर-03072601155026 के आधार पर नामांतरण कार्यवाही का विरोध किया गया है। यह विक्रय पत्र एसडीएम के 7 जुलाई के जांच संबंधी पत्र से चार दिन पहले का है। शिकायत में कृषि भूमि पर प्लॉट काटकर बिक्री किए जाने का आरोप लगाया गया है। माधुरी ओझा ने आराजी क्रमांक 255/393/7/1, रकबा 0.148 हेक्टेयर की भूमिस्वामी होने का दावा भी किया है। इसी जमीन के रास्ते और तारबाड़ी तोड़ने के विवाद में 10 जुलाई 2026 को न्यायालय से स्थगन आदेश जारी होने का उल्लेख भी शिकायत में किया गया है। आदेश में हस्तक्षेप नहीं करने के निर्देश बताए गए हैं। इसके अलावा भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण में बिना वैध पंजीयन भूखंड बेचने की शिकायत और आराजी क्रमांक 126-127 पर कथित अनधिकृत निर्माण की जांच के लिए नगर निगम को भेजे गए पत्र का भी हवाला दिया गया है।
एसडीएम के पत्र के बाद क्या हुआ?
इस प्रकरण में एसडीएम रघुराजनगर के पत्र क्रमांक 1348, दिनांक 7 जुलाई 2026 का विशेष महत्व है। इसके माध्यम से आराजी क्रमांक 128/2 के खसरा अभिलेख के कॉलम 12 में अवैध कॉलोनी की जांच संबंधी टीप दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। शिकायतकर्ता माधुरी ओझा का आरोप है कि निदेर्शों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। राम सिंह गोंड और माधुरी ओझा ने अलग-अलग शिकायतें कर आराजी क्रमांक 125, 126, 127 एवं 128/2 सहित अन्य जमीनों पर कथित अवैध प्लॉटिंग की जांच और बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी।
मृत महिला के नाम पर भी उठे सवाल
भूमि की वंशावली में रंजना सिंह का नाम और उनके निधन का उल्लेख सामने आया है। ऐसे में संबंधित जमीन के स्वामित्व, उत्तराधिकार और विक्रय करने के अधिकारों की भी पड़ताल जरूरी है। हालांकि, यह अपने आप में किसी अनियमितता का प्रमाण नहीं है। अब जांच का दायरा केवल पटवारी रिपोर्ट तक सीमित नहीं रह सकता। यह देखना जरूरी है कि जमीन पर वास्तव में प्लॉट काटे गए या नहीं, विक्रय पत्रों में किन भूखंडों का उल्लेख है, रास्तों का निर्माण किसने कराया और टीएनसीपी की अनुमति तथा डायवर्जन के बिना भूखंडों की खरीद-बिक्री किस आधार पर हुई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एसडीएम के जांच निर्देश और न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद शिकायतों का अंतिम निराकरण किस आधार पर किया गया?

रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।
सतना में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत खोवा मंडी के पास नया आयुष विंग बनकर तैयार हुआ। अस्पताल से दूरी के कारण मरीजों को आयुर्वेद और एलोपैथी उपचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ेगा।
सतना के मझगवां भट्टा में कृषि भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों के बावजूद पटवारी रिपोर्ट में अतिक्रमण नहीं मिला। एसडीएम के जांच निर्देश, विक्रय पत्र और न्यायालय के स्थगन आदेश जांच के दायरे में हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह