मैहर कलेक्टर ने सरकारी विद्यार्थियों के लिए नीट-जेईई कोचिंग शुरू करने की घोषणा की। सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री और राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री, मुख्य सचिव की बैठक के समीक्षा बिन्दु, संबल योजना सहित विभागीय समन्वय के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि मैहर जिले में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को नीट और जेईई की कोचिंग प्रारंभ करने का नवाचार किया जायेगा। इसके लिए अच्छे शिक्षकों का ग्रुप तैयार करें, जिन्हें एलेन संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। इस मौके पर अपर कलेक्टर संजना जैन, एसडीएम एसपी मिश्रा, आरती सिंह, दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
खराब प्रदर्शन पर एक सप्ताह का कटेगा वेतन : सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में सी और डी श्रेणी में रहे विभाग के अधिकारियों की एक दिवस की वेतन काटी गई है। आगे भी खराब प्रदर्शन पाये जाने पर एक सप्ताह की वेतन काटने की कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि मैहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने स्कूल, कॉलेजों में जिंगल तथा प्रतियोगितायें आयोजित कर जन जागरूकता का वातावरण बनाये। कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग अपनी ग्रेडिंग में सुधार लाकर ए ग्रेड में आने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में 50 दिवस से ऊपर की एक भी शिकायत शेष नहीं रहनी चाहिए और ना ही किसी स्तर पर शिकायत नाट-अटेंड रहे।
कम उपलब्धि वाले पटवारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही
कलेक्टर ने सभी राजस्व न्यायालयों को उनके निर्धारित मुख्यालय पर ही संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मैहर में अन्य वृत्त के राजस्व न्यायालय संचालित होने पर आमजन को अधिक दूरी तय कर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने तहसील कार्यालय मैहर के रिक्त कक्षों को जिला कोषालय मैहर के लिए आंवटित करने को कहा है। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम और तहसीलदार फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की सतत समीक्षा करें। प्रत्येक तहसील में सबसे कम उपलब्धि वाले 2-2 पटवारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। फार्मर रजिस्ट्री और अन्य राजस्व कार्यो की समीक्षा के लिए गुरूवार को प्रात: 11 बजे से मैहर, अमरपाटन, रामनगर के पटवारियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के कृषि अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्रेक्षा गृह में ली जायेगी। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत में संबंधित क्षेत्र के पटवारी 4 दिन तक उपस्थित रहकर किसानों की रजिस्ट्री का कार्य करेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।