मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के सीईओ, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 32 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कई अधिकारियों को मंत्रालय में उप सचिव और नगरीय प्रशासन विभाग में महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है-
अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार से बदलकर नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
संघ प्रिय को नगर निगम ग्वालियर से स्थानांतरित कर जिला पंचायत सिंगरौली का सीईओ बनाया गया है।
डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला पंचायत खंडवा से नगर निगम सतना का आयुक्त नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें स्मार्ट सिटी सतना के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विवेक के.वी. को जिला पंचायत सागर से हटाकर जबलपुर विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।
ग्रामीण विकास और प्रशासनिक गतिविधियों को गति देने के लिए विभिन्न जिलों की जिला पंचायतों में नए सीईओ की पदस्थापना की गई है -
जगदीश कुमार गोमे को जिला पंचायत सिंगरौली से स्थानांतरित कर जिला पंचायत सागर का सीईओ बनाया गया है।
नबीत कुमार धुर्वे को जिला पंचायत टीकमगढ़ से जिला पंचायत देवास का सीईओ नियुक्त किया गया है।
सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा से पदस्थ करते हुए जिला पंचायत रीवा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
ऐश्वर्य वर्मा (डिंडौरी के शहपुरा से एसडीओ) को जिला पंचायत खंडवा का सीईओ और कार्तिकेय जायसवाल (बालाघाट के वारासिवनी से एसडीओ) को जिला पंचायत श्योपुर का सीईओ बनाया गया है।
कई अधिकारियों को मंत्रालय में उप सचिव तथा अन्य तकनीकी और प्रशासनिक विभागों में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है -
अक्षय कुमार तेम्रवाल को जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल बनाया गया है।
संजना जैन (अपर कलेक्टर मैहर) को जल संसाधन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
ज्योति शर्मा (जिला पंचायत देवास) और अंजली जोसेफ जोनाथन (जिला पंचायत हरदा) को क्रमशः मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव और लोक निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
काजल जावला को जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के पद पर भेजा गया है।
प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कई युवा अधिकारियों और सहायक कलेक्टरों को नई जिम्मेदारी दी गई है:
मंडला के बिछिया से सोनाली देव को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है।
बालाघाट के बैहर से अर्पित गुप्ता को बड़वानी जिला पंचायत का सीईओ और झाबुआ के पेटलावद से तनुश्री मीणा को बालाघाट जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आकाश अग्रवाल, पाटिल आशीष अशोक, सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम, कुलदीप पटेल, जामदार फरहान इरफान, ठाकरे ऋषिकेष विजय और नवकिरण कौर सहित कई सहायक कलेक्टरों को विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (SDO) के रूप में नई पदस्थापना दी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।